मध्यप्रदेश

MP- नगर पालिका/नगर परिषद के इंजीनियरों की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियाँ हुई दोगुनी

भोपाल : शनिवार, जून 17, 2023

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद और नगर परिषद के सहायक यंत्री तथा कार्यपालन यंत्री की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियों को बढ़ा कर लगभग दोगुना कर दिया गया है। 

   मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगर पालिका परिषद  और नगर परिषद के सहायक यंत्रियों को नवीन कार्यों के लिए 1 लाख से बढ़ा कर 2 लाख तथा मरम्मत कार्यों लिए 50 हजार से बढ़ा कर 1 लाख रूपये तक  की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के अधिकार दिये गए हैं। कार्यपालन  यंत्री को नवीन कार्यों के लिए 2 करोड़ से बढ़ा कर 3 करोड़ तथा मरम्मत कार्यों के लिए 5 लाख से बढ़ा कर 10 लाख रूपये तक की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के लिए शक्तियाँ प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा है कि इस संशोधन से नगर पालिका परिषद/नगर परिषद के स्तर पर विकास कार्यों को कराये जाने में आसानी होगी।

       उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद/नगर परिषद के स्तर पर कई कार्यों में तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के प्रकरण संभागीय कार्यालयों में प्रेषित किये जाते थे। इस कठिनाई को दूर करने के लिए विभिन्न जन-प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान से तकनीकी स्वीकृति की शक्तियों को बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना …

CG : रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना …

बिलासपुर. शहर के नाले में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल…

6 minutes ago
CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

रायगढ़। जिले में ग्रामीण को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ, मुक्कों और डंडों से…

17 minutes ago
CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में बाइक से टक्कर लगने के विवाद को…

21 minutes ago
CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

बिलासपुर। CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर…

24 minutes ago
चार दशक, अनगिनत बदलाव : ग्रामीण भारत में आईसेक्ट इंडिया की परिवर्तनकारी पहल

चार दशक, अनगिनत बदलाव : ग्रामीण भारत में आईसेक्ट इंडिया की परिवर्तनकारी पहल

भोपाल  भारत के विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसके लाभ गांवों,…

27 minutes ago
110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

भोपाल  मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को अपने अनुसूचित जाति (एससी)…

34 minutes ago