मध्यप्रदेश

MP : रतलाम की रेलवे कालोनी में घुसा तेंदुआ, हमले से एक रेलकर्मी घायल

रतलाम शहर की रेलवे कॉलोनी में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने एक रेलवे अधिकारी के घर पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारी पर हमला कर दिया जिससे कर्मचारी घायल हो गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दिए जाने के तीन घण्टे बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पंहुचा है। कालोनी में तेंदुए के घुसने से दहशत का माहौल बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे रेलवे कॉलोनी के रोड नं. 8 पर स्थित मण्डल के वरिष्ठ मण्डल बिजली इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता के बंगले में सचिन नामक एक रेलकर्मी काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में सचिन घायल हो गया। घायल रेलकर्मी को उपचार के लिए चिकित्सालय में ले जाया गया है। इसके बाद यह तेंदुआ बंगलों के पीछे के हिस्से में चला गया। रेलवे कॉलोनी में तेंदुआ घुस जाने की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। कई लोगों ने मकानों की छत पर से इस तेंदुए के विडियो भी बनाए। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। आसपास के लोगों ने कालोनी में तेंदुआ घुसने की सूचना वन विभाग को भी दी। सूचना पर वन विभाग के दो कर्मचारी मौके पर तो पंहुचे लेकिन कुछ ही देर बाद वहां से रवाना हो गए। जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। तेंदुआ रेलवे कॉलोनी में ही घूम रहा है, हालांकि कुछ देर बाद वन विभाग कर्मचारियों की टीम पिंजरा लेकर रेलवे कॉलोनी में पंहुची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

20 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

20 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

42 minutes ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

43 minutes ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

48 minutes ago
CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

CG : बस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल …

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago