देश-विदेश

UP: दो करोड़ खर्च कर की बेटी की शादी… ससुराल पहुंचते ही फिर इतने करोड़ की डिमांड, दुल्हन को ही बता दिया पागल

वाराणसी के भरत मिलाप कॉलोनी नाटी इमली की रहने वाले कारोबारी ने दो करोड़ रुपये खर्च करके बेटी सुगंधा पी. अग्रवाल की शादी छह साल पहले बंगलूरू में की थी। सुगंधा ससुराल गई तो पांच करोड़ की मांग और रख दी गई। कहा गया कि पति प्रियंक अग्रवाल को बिजनेस करना है। मांग पूरी नहीं हुई तो उसे प्रताड़ित किया गया। जानलेवा हमला हुआ। अब सुगंधा ने जैतपुरा थाने की पुलिस को तहरीर देकर बंगलूरू निवासी पति प्रियंक अग्रवाल, सास मीना अग्रवाल, ससुर भगवत अग्रवाल, ननद शैली अग्रवाल और देवर सर्वेश अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सुगंधा पी. अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह 18 जून 2017 को प्रियंक अग्रवाल के साथ कोलकाता में हुआ था। शादी में उनके पिता घनश्याम दास ने 70 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये के जेवर दिए थे। अस्सी लाख और खर्च हुए थे। इस तरह से शादी में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च हो गए थे। ससुराल जाने के कुछ समय बाद पति प्रियंक ने गुजरात में फैक्ट्री स्थापित करने और कारोबार के लिए मायके से पांच करोड़ रुपये मंगवाने के लिए कहा। मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। मई 2018 में उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा तो वह जून 2018 में मायके चली आईं।

पागल बताया तो डॉक्टर ने दी क्लीन चिट, फिर भी वसूले 10 लाखसुगंधा ने पुलिस को बताया कि मायके से ससुराल जाने की बारी आई तो उनकी विदाई के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। ससुराल के लोगों ने उन्हें पागल कहा। इस पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर झंवर के यहां उनका मेडिकल चेकअप हुआ।

डॉक्टर ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ बताया। इसके बाद उनके पिता अपने मित्रों के साथ बंगलूरू गए और उनके पति को 10 लाख रुपये कारोबार शुरू करने के लिए दिए। पिता ने यह भी कहा आगे भी वह मदद करते रहेंगे।

ससुराल जाने पर फिर से पांच करोड़ रुपये की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी न होने पर छह अगस्त 2023 को उनकी इस तरह से पिटाई की गई कि अभी तक उपचार चल रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जैतपुरा अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

17 minutes ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

25 minutes ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

29 minutes ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

33 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

44 minutes ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

53 minutes ago