मध्यप्रदेश

MP : सांप के काटने से हुई मौत का बदला पिता ने सांप को जलाकर लिया

इंदौर में चार साल की बच्ची की मौत का बदला पिता ने सांप को जिंदा जलाकर लिया। सांप ने बच्ची को काट लिया था और शरीर में जहर फैलने से उसकी मौत हो गई थी।

इंदौर के पास तिल्लौर में चार साल की बच्ची अंजलि की सांप ने काट लिया था। उसे तेज बुखार आ रहा था। अंजली के परिजनों ने को आंशका थी कि उसे चूहे ने काट लिया था। इसके बाद से ही उसका शरीर गर्म होने लगा।परिजन उसे एमवाय अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, और परिजनों को बताया कि चूहे ने नहीं किसी जहरीले जानवर ने उसे काटा है।

शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शाम को बेटी का शव लेकर गांव चले गए। बच्ची की अंत्येष्टी करने के बाद पिता घर पहुंचकर उन्होंने चूहे का बिल देखा और उसकी खुदाई शुरू की दी। बिल के भीतर ढाई फीट लंबा सांप उन्हें दिखाई दिया। पिता ने सांप को बाहर निकाला और लाठी मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे खेत में ले गए और जला दिया।

माता पिता के पास सो रही थी बेटी

परिजनों ने बताया कि बच्ची माता-पिता के पास सो रही थी। सुबह करीब छह बजे के करीब वह रोने लगी थी। पिता को लगा कि वह नींद में डर गई। लेकिन उसने हाथ में दर्द होने के बात कही। पिता ने देखा कि उसके हाथ में लाल निशान पड़ गया था। बेटी को तेज बुखार आने लगा। इसके बाद परिजन बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। अंजलि के परिवार में उसका दो साल का भाई रवि है। माता-पिता गांव में ही मजदूरी करते है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

5 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

5 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

5 hours ago