इंदौर में चार साल की बच्ची की मौत का बदला पिता ने सांप को जिंदा जलाकर लिया। सांप ने बच्ची को काट लिया था और शरीर में जहर फैलने से उसकी मौत हो गई थी।
इंदौर के पास तिल्लौर में चार साल की बच्ची अंजलि की सांप ने काट लिया था। उसे तेज बुखार आ रहा था। अंजली के परिजनों ने को आंशका थी कि उसे चूहे ने काट लिया था। इसके बाद से ही उसका शरीर गर्म होने लगा।परिजन उसे एमवाय अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, और परिजनों को बताया कि चूहे ने नहीं किसी जहरीले जानवर ने उसे काटा है।
शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शाम को बेटी का शव लेकर गांव चले गए। बच्ची की अंत्येष्टी करने के बाद पिता घर पहुंचकर उन्होंने चूहे का बिल देखा और उसकी खुदाई शुरू की दी। बिल के भीतर ढाई फीट लंबा सांप उन्हें दिखाई दिया। पिता ने सांप को बाहर निकाला और लाठी मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे खेत में ले गए और जला दिया।
माता पिता के पास सो रही थी बेटी
परिजनों ने बताया कि बच्ची माता-पिता के पास सो रही थी। सुबह करीब छह बजे के करीब वह रोने लगी थी। पिता को लगा कि वह नींद में डर गई। लेकिन उसने हाथ में दर्द होने के बात कही। पिता ने देखा कि उसके हाथ में लाल निशान पड़ गया था। बेटी को तेज बुखार आने लगा। इसके बाद परिजन बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। अंजलि के परिवार में उसका दो साल का भाई रवि है। माता-पिता गांव में ही मजदूरी करते है।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं…
दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा गुरुवार, 11 जून 2026 को बी.एड. एवं…
बलौदाबाजार। बैंक द्वारा ग्राहक के ओवर ड्राप्ट खाते से बिना जानकारी राशि काटे जाने एवं…
रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात पानी की मेन पाइप लाइन…
कोंडागांव. फरसगांव क्षेत्र के एक किसान की मौत ने ग्रामीण अंचलों में बढ़ते मानसिक दबाव…