सोशल मीडिया से जुड़े अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में नाबालिग भी इसका शिकार हो रहे हैं। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एेसा ही एक मामला आया है। एक युवक ने नाबालिग युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर उसे अपने घर पर बुलाया। जब वह घर आई तो उसके साथ रेप किया। नाबालिग बच्ची की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फरवरी 2023 में इंस्टाग्राम पर एक युवक ने नाबालिग से दोस्ती की। दोस्ती के बाद दोनों में बातें होने लगी। इसके बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। इसके बाद युवक ने नाबालिग को रूम पर बुलाया और रेप किया। रेप के बाद भी वह लगातार नाबालिग को धमका रहा था। इससे परेशान होकर नाबालिग ने पूरी बात अपने परिजन को बताई। बच्ची की बात सुनने के बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भंवरकुआं पुलिस ने नाबालिग बच्ची की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…