विजयदशमी पर हर साल की तरह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से सुबह पथ संचलन निकाले। 250 से ज्यादा स्थानों से जय घोष और बैंड की स्वर लहरियों के साथ स्वयं सेवक कदम से कदम मिलाते हुए निकले। इस संचलन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सेवक शामिल हुए। सुबह 9 बजे डीआरपी लाइन पर स्वयं सेवक एकत्र हुए। पहले वे कुछ देर के लिए मैदान में बैठे और फिर कदम ताल करते हुए नगर भ्रमण के लिए निकले। परदेशीपुरा क्षेत्र में भी पथ संचलन में हजारों स्वयं सेवक शामिल हुए। रामबाग में बनी रंगोली, महिलाएं फूल बरसाती रही रामबाग क्षेत्र में सुबह पथ संचलन से पहले मार्ग को रंगोलियों से सजाया गया था। महिलाएं हाथों मे फूल लेकर पथ संचलन निकलने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही स्वयं सेवक भगवा ध्वज लेकर जय शोष करते हुए निकले तो उनका स्वागत फूल बरसा कर किया गया। मार्ग के दोनों तरफ रहवासी बड़ी संख्या मे एकत्र थे। भंवरकुआ क्षेत्र में तीन शाखाअेां का पथ संचलन का मिलन ठीक साढ़े 9 बजे भोलाराम उस्ताद चौराहे पर हुआआ। शाखा स्तर पर निकले पथ संचालनों का मार्ग तीन से चार किलोमीटर तक तय किया गया था। पूरे शहर में 1200 किलोमीटर मार्ग पर शाखा स्तर पर पथ संचलन निकाले गए। बाणगंगा क्षेत्र में निकले पथ संचालन में तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार गोलू शुक्ला शामिल हुए। जगह-जगह हुआ स्वागत पथ संचलन का स्वागत करने के लिए जगह-जगह मंच भी लगे हुए थे। इसके अलावा रहवासी भी अपने घरों के सामने फूल लेकर खड़े थे। ज्यादतर पथ संचलन सुबह 8 से 9 बजे के बीच निकले। पथ संचलन निकलने से पहले आगे चल रहे पुलिस जवान ट्रैफिक रोक रहे थे। स्वयं सेवक पूरे अनुशासन के साथ तीन तीन की लाइन में पूरे एक साथ कदम ताल करते हुए निकले।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *