भोपाल : रविवार, जून 18, 2023
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि नरसिंहपुर जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के उद्देश्य से 88 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 36 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 52 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।
स्वीकृत राशि से कराए जाने वाले कार्यों में 220/132 के.व्ही. अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना, 115 किलोमीटर 132 के.व्ही. लाइन एवं 2 नवीन 33/11 के.व्ही. उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिये 49 स्थान पर कैपेसिटर बैंक की स्थापना, 15 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 215 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 3298 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य, 370 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य शामिल हैं।
इससे नरसिंहपुर जिले की लगभग 13 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी एवं आगामी 10 वर्ष की विद्युत माँग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…