मध्यप्रदेश

MP- प्रदेश के 51 जिलों के पुरातत्व स्थलों पर होगा सामूहिक योग

भोपाल : सोमवार, जून 19, 2023

प्रदेश में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेश के 51 जिलों के पुरातत्व स्थलों पर नागरिकों के साथ सामूहिक योग के सत्र होंगे। इससे जन-सामान्य को योग के महत्व के साथ पुरातत्व स्थलों के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी हो सकेगी।

प्रदेश के जिन 51 जिलों के पुरातत्व महत्व के स्थलों का चयन सामूहिक योग के लिये किया गया है, उनमें मुरैना के मंदिर समूह बटेश्वर, ग्वालियर के मान सिंह महल परिसर, शिवपुरी के गाँधी भवन, गुना के बजरंगगढ़ किला, अशोकनगर के बादल महल चंदेरी और दतिया के महाराजा परीक्षित की छत्री हैं। सागर जिले में प्राचीन किला खुरई, दमोह जिले के हटा रंगमहल पैलेस, पन्ना में छत्रसाल पार्क स्थित मकबरा, छतरपुर जिले के प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल खजुराहो का कंदरिया मंदिर प्रांगण, निवाड़ी जिले के ओरछा में जहाँगीर महल में सामूहिक योग सत्र होंगे।

छिंदवाड़ा जिले के देवगढ़ में प्राचीन गोंड किला, रतलाम जिले में विल्पीकेश्वर मंदिर, शाजापुर जिले में राणोगंज में राणोजी की छत्री, मंदसौर जिले के भानपुरा में यशवंत राव होल्कर प्रथम की छत्री, नीमच की जीरन की गढ़ी, उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर रामघाट, इंदौर में लाल बाग पैलेस, धार में जहाज महल परिसर माण्डू, अलीराजपुर में शिव मंदिर मलवई, खरगोन में महेश्वर घाट नर्मदा तट, बड़वानी जिले में किला सेंधवा परिसर, खण्डवा में गौरी सोमनाथ मंदिर, झाबुआ में प्राचीन शिव मंदिर देवफलिया, बुरहानपुर में प्राचीन किला, देवास जिले में सिद्धेश्वर मंदिर नेमावर और भोपाल में कमलापति महल परिसर में सामूहिक योग के सत्र होंगे।

रायसेन जिले में प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल बौद्ध स्तूप साँची, सीहोर जिले में प्राचीन देवी मंदिर सलकनपुर, होशंगाबाद में सेठानी घाट नर्मदा तट, हरदा में प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर चारूबा, विदिशा जिले में उदेश्वर शिव मंदिर उदयपुर, नरसिंहपुर में नरसिंह मंदिर, सिवनी में आदेगाँव का किला, मण्डला में प्राचीन गोंड किला, डिण्डोरी में प्राचीन किला रामगढ़ और बालाघाट जिले में बजरंग घाट और मोती गार्डन में सामूहिक योग के विशेष सत्र होंगे।

जबलपुर के भेड़ाघाट के नर्मदा तट, श्योपुर के महाराजा नरसिंह महल, कटनी के विजय राघवगढ़ का किला, शहडोल के कंकाली मंदिर अंतरा, उमरिया जिले के सीतागढ़ी-मढ़ी, अनूपपुर के अमरकंटक मंदिर उदयपुर, सिंगरौली के शैलोत्कीर्ण गुफाएँ माड़ा, रीवा के हरगौरी प्रतिमा पद्मधर पार्क, सतना जिले के चित्रकूट घाट, भिण्ड के किला अटेर, राजगढ़ जिले के सांकाजी की छत्री, बैतूल जिले के प्राचीन शिव मंदिर भैंसदेही, आगर-मालवा जिले के बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा और सीधी जिले के बडौरा नाथ मंदिर में योग प्रशिक्षकों की देख-रेख में सामूहिक योग के सत्र होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

14 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

14 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

14 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

14 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

14 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

14 hours ago