इंदौर मे अंधविश्वास के चक्कर में एक युवती का हाथ और जीभ झुलस गई। युवती बाणगंगा क्षेत्र में रहती है और मानसिक तौर पर परेशान थी। बाधा दूर करने के नाम पर युवती को उसका भाई और मां एक तांत्रिक के पास ले गए थे। तांत्रिक ने उसकी जीभ पर जलता हुआ कपूर रख दिया। उसके हाथ पर भी जले के निशान है।
बाधा दूर करने के नाम पर युवती के साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान उसका एक दांत भी टूट गया। इस घटना के बाद तांत्रिक तो भाग गया। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसके पास ले जाने वाले युवती के भाई और मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भागीरथ पुरा में आरोपी गुरमीत उर्फ सोनू के पास 22 साल की युवती को उसका भाई और मां लेकर पहुंचे थे। आरोपी गुरमीत ने कहा कि युवती की बाधा दूर करने के लिए तंत्र किया करना होगी। इसके बाद उसने युवती के परिजनों को कमरे से बाहर कर दिया और दरवाजा लगा दिया।
तांत्रिक ने युवती के मुंह पर मुक्के मारे तो उसका दांत टूट गया। युवती चीखने लगी तो भाई ने दरवाजा खोला, लेकिन तांत्रिक ने दोनो को कमरे के भीतर आने से रोक दिया और युवती की जीभ पर जलता हुआ कपूर रख दिया। उसकी जीभ और हाथ झुलस गए और युवती बेहोश होने लगी।
उसकी यह हालात देख भाई और मां भी डर गए। तांत्रिक गुरमीत भाग खड़ा हुआ इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मामले में पुलिस ने तांत्रिक सहित युवती की मां और भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। तांत्रिक को पुलिस खोज रही है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…
भोपाल राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…
भोपाल प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…