मध्यप्रदेश

MP : महाकाल का अनोखा भक्त, उज्जैन की मिट्टी से मुखौटा बनाकर पंजाब में करते हैं शिवजी का शृंगार

बाबा महाकाल के भक्त और दीवाने देश भर में बसे हैं और महाकाल को याद करने के लिए कुछ नया करते रहते हैं। देशभर के इन भक्तों की भक्ति सुर्खियां बन जाती हैं। इसी तरह पंजाब के अंबाला शहर में पिछले कई सालों से महादेव के भक्त उज्जैन आकर उज्जैन महाकाल क्षेत्र से मिट्टी ले जाते हैं और मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उज्जैन महाकाल की तरह की उनका श्रृंगार करते हैं। हर त्यौहार पर शिवलिंग पर मिट्टी से अलग प्रतिमाएं बनाई जाती है जिस तरह उज्जैन के महाकाल शिवलिंग पर हर त्यौहार पर अलग-अलग श्रृंगार होते हैं उसी तरह यहां भी श्रृंगार किए जाते हैं। खास बात यह है कि जो व्यक्ति यह श्रृंगार करता है वह कोई कलाकार नहीं बल्कि महादेव का भक्त है। इस बारे में जानकारी देते हुए भगवान शिव के भक्त इंद्रजीत ने कहा कि वे पिछले कई सालों से अंबाला में अलग-अलग मंदिर में शिवलिंग पर मिट्टी से भव्य प्रतिमाएं बनाते हैं और उज्जैन महाकाल की तरह उसका श्रृंगार करते हैं। इंद्रजीत बताते हैं कि हर त्यौहार पर अलग-अलग प्रतिमा शिव श्रृंगार के रूप में बनाई जाती है। लोग खासतौर पर यह श्रृंगार देखने के लिए आते हैं चाहे जन्माष्टमी हो या फिर शिवरात्रि हो या नवरात्रे हों। हर त्यौहार पर अलग प्रतिमाएं बनाई जाती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह श्रृंगार करना कहीं से सीखा नहीं भगवान महाकाल की भक्ति और रोज नए श्रृंगार देखकर भगवान के मोह ने उन्हें ये सीखा दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

7 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

7 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

8 hours ago