देश-विदेश

MP : रेलवे ब्रिज पर लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस लगा रही पता- आत्महत्या या किसी ने हत्या कर लटकाया

उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे के लोहे के पुल पर युवक की लाश लटकती मिली है। गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने ये दृश्य देखकर पुलिस को सूचना दी। जीआरपी थाना पुलिस और नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक की लाश रेलवे के लोहे के पुल पर लटक रही है। सूचना मिलने ही हम मौके पर पहुंचे और युवक का शव फांसी के फंदे से उतरने के बाद उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया है। बताया जाता है कि मृतक की वेशभूषा देखकर वह मजदूर नजर आ रहा है जिसके गले में फंदा लगा हुआ है।  थाना सीमा को लेकर उलझती रही पुलिसआज सुबह युवक की आत्महत्या करने पर नीलगंगा और जीआरपी थाना पुलिस इस बात को लेकर उलझती रही कि यह क्षेत्र उनके थाना क्षेत्र मे नहीं आता है। हत्या या आत्महत्या पुलिस लगा रही जानकारीइस पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि युवक ने खुद यह आत्मघाती कदम उठाया है या फिर किसी ने उसे मारकर इस पुल पर टांग दिया है। युवक की टंगी हुई लाश को पुलिस हत्या भी इसलिए मान रहे हैं क्योंकि युवक के पैरों में चप्पल पहनी हुई है। अगर वह आत्महत्या जैसा कदम उठाता तो झटपटाहट में उसके पैरों की चप्पल तो गिर ही जाती, मौत का कारण जो भी हो पुलिस अभी इस पूरे मामले में जांच करने में जुटी हुई है। फोटो वायरल कर शिनाख्ती के किए जा रहे प्रयास टीआई निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया बुधवार की दरमियानी रात के समय अंधेरे में घटना हुई है। युवक ने लाल रंग का शर्ट और जिंस पहन रखी है। अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो वायरल कर शिनाख्ती के प्रयास किए हैं। आपने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर हत्या की गई है यह साफतौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन मृत्यु का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में रखवा दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…

36 minutes ago
देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

46 minutes ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

2 hours ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

2 hours ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

3 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

3 hours ago