28 वोट से जीतने वाले MP के भाजपा नेता को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से बड़ी राहत, बरकरार रहेगी विधायकी

इंदौर

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार अरुण भीमावद की उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर केवल 28 वोट से हासिल जीत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस याचिका में पेश दलीलें अस्पष्ट हैं और उनमें तथ्यों का अभाव है। यह याचिका सूबे के पूर्व मंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार हुकुम सिंह कराड़ा ने दायर की थी। इसमें डाक मतपत्रों की गिनती में गड़बड़ी और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।

कराड़ा को पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी परंपरागत शाजापुर सीट पर भीमावद के हाथों महज 28 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। भीमावद को 98,960 मत हासिल हुए थे, जबकि कराड़ा के खाते में 98,932 वोट गए थे।

हाई कोर्ट की इंदौर पीठ के जस्टिस प्रणय वर्मा ने कराड़ा की ओर से दायर चुनाव याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस याचिका में पेश दलीलों के सावधानीपूर्वक, सूक्ष्म और सार्थक अवलोकन से स्पष्ट है कि इनके समर्थन में कोई भी भौतिक विवरण और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है।

अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘चुनाव याचिका प्रथम दृष्टया किसी भी मामले का खुलासा नहीं करती है। याचिका को कुछ यूं तैयार किया गया है कि इसमें पेश दलीलों को लगभग हर उस दूसरी चुनाव याचिका में कॉपी-पेस्ट किया जा सकता है जिसमें डाक मतपत्रों को अस्वीकार किए जाने के आधार पर किसी संसदीय सीट के चुनाव पर सवाल उठाए जाते हैं।’’

कराड़ा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि मतगणना के दौरान 158 डाक मतपत्रों को अनुचित तरीके से खारिज कर दिया गया था। याचिका में दावा किया गया था कि यदि इन खारिज किए गए डाक मतपत्रों की गिनती की गई होती, तो कराड़ा को इनके बूते बढ़त हासिल होती और वह भीमावद के खिलाफ चुनाव जीत जाते।

दूसरी ओर, भीमावद की ओर से अदालत में कहा गया कि डाक मतपत्रों को अनुचित तरीके से खारिज किए जाने को लेकर कराड़ा के आरोप में भौतिक तथ्यों का अभाव है।

हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट की अलग-अलग नजीरों का हवाला देते हुए कहा कि मतों की पुनर्गणना का आदेश केवल तभी पारित किया जा सकता है, जब प्रथम दृष्टया कोई मामला बनता हो और मतों की गिनती में गड़बड़ी बताने के लिए भौतिक तथ्यों के आधार पर दलील पेश की जाए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: BJP

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

42 minutes ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

43 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

49 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

52 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

53 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

58 minutes ago