मप्र की बोर्ड परीक्षा 12वीं में टॉपर खुशी सिंह परिहार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रीवा

रीवा जिले के त्योंथर स्थित सोहागी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। साल 2020 में 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा खुशी सिंह ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार सहित क्षेत्र में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि चुनरी गांव निवासी खुशी सिंह (22) ने घर में आत्महत्या कर ली। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे पर थे। जब वह अपनी बेटी के कमरे में गए तो बेटी को मृत हालत में देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है।

12वीं हासिल किए इतने अंक
खुशी सिंह जिले की होनहार छात्रा थी। साल 2020 में आए 12वीं के परीक्षा परिणाम में खुशी ने प्रथम स्थान अर्जित करते हुए आर्ट विषय में 500/486 अंक प्राप्त कर जिले के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया था। छात्रा ने रविवार रात घर के अंदर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। घटना से परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

टीचर बनने का था सपना
खुशी रीवा के त्योंथर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा थी। उसने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया था। इसके बाद समाज सेवियों के साथ ही जिला प्रशासन ने छात्रा को सम्मानित भी किया था। छात्रा खुशी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह टीचर बनना चाहती है। सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया, चुनरी गांव निवासी खुशी द्वारा आत्महत्या करने की सुचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: suicide

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

3 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

4 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

4 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

4 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

4 hours ago