एमपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स की घोषणा की जा चुकी, स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को जारी किये निर्देश

भोपाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स की घोषणा की जा चुकी है। टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक करवाया जायेगा वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2024 तक संपन्न करवाई जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है और साथ ही नकल विरोधी परीक्षा करवाने के लिए राज्य के सभी जनपदों के कलेक्टर्स को एग्जाम के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं।

छात्रों और अविभावकों से की गयी ये अपील
स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, एमपी की ओर से छात्रों और अविभावकों से ये अपील की गयी है कि उनके पास पेपर लीक संबंधी कोई भी प्रस्ताव सोशल मीडिया या अन्य साधनों से प्राप्त होते हैं तो वे इस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। वे इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्ट्रेट में इसकी जानकारी दे सकते हैं। इन सोशल मीडिया ग्रुप के खिलाफ पुलिस के माध्यम से तत्काल रूप से कार्रवाही की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को इस मामले में सजग रहने और विधार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

स्टूडेंट्स और अविभावक भ्रामक खबरों के बहकावों से रहें सतर्क
स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, एमपी की ओर से स्टूडेंट्स के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं ताकि वे इन बहकावों में न फंसे और इन चीजों से हमेशा सतर्क रह सकें। 

कुछ मुख्य निर्देश निम्नलिखित हैं-

सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों से धोखाधड़ी करने वाले कई ग्रुप सक्रिय हो जाते हैं।
यह झूठी जानकारी देकर भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं।
कई ग्रुप पैसों की मांग करते हैं और स्टूडेंट्स को फर्जी प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाते हैं।
यह ग्रुप विद्यार्थियों को विभिन्न गेमिंग और अन्य हानिकारक सामग्री उपलब्ध कराने वाले अन्य ऐप्स से भी जोड़ देते हैं।
विद्यार्थियों और उनके अविभावकों को आर्थिक हानि होने के साथ मानसिक तकलीफ का सामना भी करना पड़ता है।
यह ग्रुप जालसाजी करके विद्यार्थियों से यूपीआई डिटेल्स प्राप्त कर लेते हैं और उन्हें ब्लैकमेल भी करते हैं।
इन गतिविधियों को रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर जनजागरूकता चलाने का प्रयास कर रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

4 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

4 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

4 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

4 hours ago