MP बोर्ड की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से, स्‍टूडेंट टाटपट्टी नहीं फर्नीचर पर बैठकर देंगे परीक्षा

भोपाल
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इस बार उन्हीं स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शौचालय, पानी, सीसीटीवी की व्यवस्था हो गई है।

इस बार टाटपट्टी पर या नीचे बैठकर विद्यार्थी परीक्षा नहीं देंगे। सभी जिलों के कलेक्टरों को फर्नीचर परिवहन एवं अन्य व्यवस्था के लिए एक-एक लाख रुपये फंड जारी किया गया है। इससे वे बेंच व डेस्क की व्यवस्था कर सकेंगे। किसी भी केंद्र पर फर्नीचर की कमी होने की स्थिति में पास के स्कूलों से फर्नीचर मंगवाकर व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

मंडल ऑनलाइन निगरानी करेगा
फर्जी विद्यार्थियों और प्रश्नपत्र बहुप्रसारित होने से बचाने के लिए मंडल ने परीक्षा की निगरानी आनलाइन करने की व्यवस्था की है। हर जिले में एक विशेष केंद्र से निगरानी होगी।
परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों, पर्यवेक्षकों और अन्य सभी कर्मचारी जो परीक्षा व्यवस्था से जुड़े हैं, सभी को प्रवेश कार्ड जारी किया गया है।
प्रवेश कार्ड लगाना अनिवार्य है। केंद्राध्यक्ष इस बात की निगरानी करेंगे कि उनके केंद्र के शिक्षक पर्यवेक्षक की ड्यूटी नहीं करें।

लोहे की पेटी रखी जाएगी
परीक्षा केंद्र पर एक लोहे की पेटी रखी जाएगी। जिसमें छात्र स्वेच्छा से यदि उनके पास कोई नकल सामग्री है, तो इसमें डाल सकेंगे।
इस पेटी पर इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा कि यह पेटी स्वेच्छा से नकल सामग्री परीक्षा कक्ष में प्रवेश लेने के पूर्व जमा करने के उद्देश्य से रखी गई है।
माशिमं सचिव, केडी त्रिपाठी का कहना है कि इस बार 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की निगरानी ऑनलाइन होगी।
कोई भी परीक्षार्थी नीचे बैठकर परीक्षा नहीं देगा। परीक्षा में शामिल सभी स्टाफ को प्रवेश कार्ड जारी किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

9 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

9 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

9 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

9 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

9 hours ago