एम.पी.हाऊसिंग बोर्ड 477 करोड़ रूपए से करेगा निर्माण कार्य

भोपाल

 मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास पर 477 करोड़ 48 लाख रूपये मे प्रदेश में नव-निर्माण कार्य प्रारंभ करेगा। पर्यावास भवन स्थित मुख्यालय में गुरूवार को संपन्न बैठक में  मंडल आयुक्त चंद्रमौलिक शुक्ल ने बताया कि इनमें से भोपाल में 215 करोड़ 40 लाख की लागत से डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स, भवनों और फ्लेटस के निर्माण की श्रंखला प्रारंभ की जा रही है। खजूरीकलां में  82 करोड़ की लागत से 146 डुप्लेक्स एवं ट्रिप्लेक्स भवनों का निर्माण, सुरम्य परिसर में 240 प्रकोष्ठ भवनों का निर्माण कार्य पर 117 करोड 40 लाख एवं सनखेड़ी में 16 करोड़ की लागत 86 डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स, आवासीय भवनों का निर्माण किये जायेंगे। इसके अलावा अयोध्या नगर,अटल आश्रय योजना एवं सफायर पार्क सिटी के कई प्रोजेक्टस पर सहमति प्रदान की गई।अपर आयुक्त एस.के.मेहर ने मंडल के विभिन्न प्राजेक्टस की बिन्दुवार प्रस्तुति की। बैठक में अपर आयुक्त एस.के.वर्मा.बी.सोलंकी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

                     ग्वालियर में आईटी पार्क का निर्माण 92 करोड़ से

 आयुक्त गृह निर्माण मंडल चंद्रमौलि शुक्ल ने बताया कि निर्माण श्रंखला में ग्वालियर में 92 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक आईटी पार्क निर्माण किया जाएगा। सागर में डॉ हरिसिंह गोर नगर सागर फेस 4 में 29 करोड़ की लागत से विभिन्न प्रकार के 227 भवनों का निर्माण एवं 9 एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य किए जायेंगे। सागर संभाग के पन्ना जिले में प्राणनाथपुरम में 11.85 हेकटेयर भूमि पर 520 भूखंडों  पर विकास कार्य प्रारंभ किए जायेंगे।

                   55 फलेटस एवं 24 दुकानों का होगा जबलपुर में निर्माण

 शुक्ल ने बताया कि गृह निर्माण मंडल हाथीताल जबलपुर में 24 करोड़ की लागत से 55 विभिन्न प्रकार के फ्लेट्स एवं 24 दुकानों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। रतलाम जिले के स्वर्ण् सागर विवडोड में 70 आवासीय भवनों का निर्माण 20 करोड़ की लागत से प्रारंभ किया जाएगा। शाजापुर के कालापीपल में 10 करोड की लागत से भूखंड के विकास कार्य तथा सिवनी के मंगलीपीठ में 30 करोड़ की लागत से शेष भूमि पर कॉमर्शियल एवं आवासीय योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक भोपाल श्रमिक…

15 minutes ago
भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान

भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान…

24 minutes ago
Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

Modi Cabinet Expansion: MP से किस सांसद को मिलेगा मंत्री पद? महिला सांसद का नाम सबसे आगे, सियासी हलचल तेज

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…

41 minutes ago
मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

मध्य प्रदेश में ‘VB-G राम जी’ योजना लागू करने की तैयारी पूरी, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी

भोपाल  मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीराम जी)…

42 minutes ago
बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

13 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

13 hours ago