‘दौड़ते विधायक’ वाले बयान पर जतिन सांसद घिरे, MP में दर्ज हुई FIR

इंदौर

दौड़ते हुए 'विधायक जी संग युवा नेता के किस्से' सुनाकर लाखों लोगों को अपना फैन बना चुके जतिन शुक्ला बुरी तरह घिर गए हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर जतिन शुक्ला के खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर में केस दर्ज किया गया है। सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जतिन का एक वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई है। क्राइम ब्रांच ने प्राथमिक जांच के बाद जतिन शुक्ला के खिलाफ आईटी ऐक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि सांसद के प्रतिनिधि विशाल गदवानी ने क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत देकर बताया था कि 'जतिन ऑफिशियल' नामक इंस्टाग्राम से एक वीडियो वायरल किया गया है जिसमें सांसद का नाम लेकर अशोभनीय, आपत्तिजनक, भ्रामक और झूठी बातें कहीं गईं हैं। जतिन शुक्ला के खिलाफ बीनएस की धारा 200, 223 और 352 के तहत केस दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने बताया कि एक पेन ड्राइव में वीडियो और लिंक शेयर किया गया है। किसी प्रकार की असत्य और अशोभनीय और भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करना एक अपराध है। वहीं, शिकायतकर्ता विशाल गिदवानी ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्हें जानकारी मिली कि इंदौर शहर और जनप्रतिनिधियों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाया गया।
शिकायतकर्ता ने क्या कहा?

गिदवानी ने कहा कि जतिन ने वीडियो में इंदौर के सांसद के साथ बातचीत का दावा करते हुए उनके हवाले से कई ऐसी बातें कहीं है जो पूरी तरह असत्य हैं। गिदवानी ने कहा कि सांसद कभी जतिन से मिले भी नहीं हैं। वीडियो में जतिन इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से हुई लोगों की मौत को लेकर कटाक्ष करते हुए सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल जतिन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Jatin

Recent Posts

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

CG : गणित शिक्षक विभाग के साथ कर रहा गणित, जांच की मांग …

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

25 minutes ago
CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…

29 minutes ago
CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

CG : रायपुर में 28 जुलाई को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे सचिन पायलट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना…

33 minutes ago
CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

सूरजपुर। सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक…

38 minutes ago
CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

CG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता

राजनांदगांव. जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी…

1 hour ago
भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार! 25 जुलाई से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, टिकट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भोपाल   भोपालवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शनिवार से भोपाल मेट्रो का…

1 hour ago