एमपी ट्रांसको ने 500 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर किया ऊर्जीकृत

मालवा क्षेत्र के पारेषण नेटवर्क की विश्वसनीयता में इजाफा

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के प्लानिंग क्राइटेरिया (नियोजन मानदंडों) के अनुरूप, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने मालवा क्षेत्र में बढ़ती विद्युत डिमांड और ट्रांसमिशन नेटवर्क के रिलायवल्टी फेक्टर को ध्यान में रखते हुए 400 केवी बदनावर, धार सबस्टेशन में एक अतिरिक्त 500 एमवीए क्षमता का 400/220 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया है। इससे अब सरदार सरोवर गुजरात से मध्यप्रदेश के हिस्से की मिलने वाली बिजली भी पर्याप्त मात्रा मे पीजीसीआईएल राजगढ़ के माध्यम से धार जिले को मिल सकेगी।

कंटेंनजेसी स्टेंडर्ड का भी हुआ पालन
मंत्री श्री तोमर ने बताया कि नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से न केवल मालवा क्षेत्र बल्कि प्रदेश के पारेषण नेटवर्क की विश्वसनीयता में इजाफा होने के साथ एन-1 कंटेंनजेसी स्टेंडर्ड (आकस्मिकता मानकों) का अनुपालन भी सुनिश्चित हुआ है। इससे भविष्य की लोड वृद्धि को हैंडल करने और राज्य के ट्रांसमिशन सिस्टम की उपलब्ध ट्रांसफर क्षमता (एटीसी) बढ़ाने में भी सहायता मिली है।

क्षमता वृद्धि से यह क्षेत्र भी होंगे लाभांवित
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल सक्सेना ने बताया कि पूर्व में इस सबस्टेशन में 315-315 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर स्थापित थे। अतिरिक्त 500 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 400 केवी सबस्टेशन बदनावर की क्षमता बढ़कर 1130 एमवीए की हो गई है श्री सक्सेना ने बताया कि इस नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से बदनावर से जुड़े कानवन, बडनगर, रतलाम, वंडर सिमेंट के अलावा ओद्योगिक क्षेत्र स्थित पीथमपुर को लाभ मिलेगा।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

6 minutes ago
CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों…

9 minutes ago
CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

CG : निगम की बड़ी कार्रवाई: शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली…

13 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

CG : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में युवाओं को…

21 minutes ago
CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

CG : IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश …

रायपुर । राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को…

22 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, कई जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत तेज हो गए हैं। मौसम विभाग के…

26 minutes ago