एमपी ट्रांसको का पौध-रोपण अभियान, बालाघाट जिले के सब स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में हुआ पौध-रोपण

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान के तहत बालाघाट जिले सहित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के विभिन्न सब स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में वृहद पौध-रोपण किया। एमपी ट्रांसको के विभिन्न सब स्टेशनों में 2000 पौधों के रोपण लक्ष्य के मुकाबले 3261 पौधों का रोपण किया गया। बालाघाट जिले के मुख्यालय स्थित 132 के व्ही सबस्टेशन, जिले का एकमात्र 400 के व्ही सबस्टेशन किरणापुर, 132 के व्ही सबस्टेशन लांजी, 132 के व्ही सबस्टेशन बैहर, 132 के व्ही सबस्टेशन वारासिवनी, 132 के व्ही सबस्टेशन भानेगांव, 132 के व्ही सबस्टेशन लालबर्रा में अधीक्षण अभियंता श्री निजाम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में पौधा-रोपण किया गया।

परिजन में भी जबरदस्त उत्साह
पौध-रोपण को लेकर एम पी ट्रांसको के कार्मिकों के अलावा उनके परिजनों में भी गज़ब का उत्साह रहा। इन्होंने एम पी ट्रांसको की रहवासी कालोनियों में बढ़ चढ़कर पौध-रोपण किया। इन पौधों में आक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों के अलावा फलदार और छायादार पौधों की विभिन्न प्रजाति शामिल हैं। पौध-रोपण करने वाले कार्मिकों और परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से इन पौधों की देख-रेख का जिम्मा भी लिया ।

प्रदेश में एम पी ट्रांसको के सभी कार्यालयों में होगा पौध-रोपण
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में राजधानी भोपाल, मुख्यालय जबलपुर सहित प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों, 416 अति उच्च दाब सब स्टेशनों सहित एम पी ट्रांसको के सभी कार्यालयों के प्रांगणों तथा रहवासी कालोनियों में पौध-रोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आउटसोर्स कर्मी सहित प्रत्येक कार्मिक एवं उनके परिजन द्वारा पौध-रोपण किया जा रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…

7 minutes ago
CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा…

11 minutes ago
CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

नारायणपुर। जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने जाने…

14 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

29 minutes ago
CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव…

33 minutes ago
CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस…

38 minutes ago