MP Weather: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मालवा से विंध्य तक बदला मौसम

भोपाल 

मध्य प्रदेश में मानसून का ब्रेक टूटते ही बादल झूमकर बरसे। सोमवार आधी रात के बाद से प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा का सिलसिला शुरू हुआ तो मंगलवार रात तक रुकरुक कर चलता रहा। सीधी जिले की मझौली तहसील में सबसे अधिक 124.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अगले 48 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की संभावना है।

सीधी और रायसेन में अति भारी बरसात

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सीधी जिले के सिहावल में 118.6 और रायसेन जिले के गैरतगंज में 118 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। वहीं मऊगंज में 109.0, राजगढ़ 103.0, सागर के देवरी में 96.3, खुरई में 78.0 और बंडा में 74.0 मिमी बरसात दर्ज हुई।

देवरीरायसेन 72.1, गुना के चाचौड़ा और कुंभराज में 70, रायसेन में 66.6 और विदिशा के गंज बासौदा में 65.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भोपाल में दिन भर हल्की बौछारों के साथ वर्षा होती रही। शाम 5.30 बजे तक यहां 39 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

कई जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हुई

वहीं ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और इंदौर संभाग के अधिकतर जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हुई। इससे तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं बोवनी के बाद फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान किसानों के चेहरे पर मुस्कान गई है। बची हुई बोवनी अब तेजी से होगी।

अगले दो दिनों तक मेहरबान रहेंगे मेघ

प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटे तक मानसून के इसी तरह सक्रिय रहने के आसार हैं। उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण, प्रदेश से गुजर रही ट्रफ और छत्तीसगढ़बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण अधिकांश जिलों में गरजचमक के साथ वर्षा होगी। पूर्वी और मध्य हिस्सों में कहींकहीं भारी वर्षा तो वहीं पश्चिमी जिलों में मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम

न्यूनतम

भोपाल

26.5

23.8

इंदौर

27

23.8

जबलपुर

29.7

24.2

ग्वालियर

30.5

25.9

(स्रोत: मौसम विज्ञान केंद्र, आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Red alert

Recent Posts

NEP के पहले बैच के हजारों छात्र असमंजस में: 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, लेकिन 1 वर्षीय PG प्रवेश नीति अब तक नहीं

NEP के पहले बैच के हजारों छात्र असमंजस में: 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, लेकिन 1 वर्षीय PG प्रवेश नीति अब तक नहीं

रायपुर. नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छत्तीसगढ़…

1 minute ago
CG : रायपुर में मजदूर की हत्या …

CG : रायपुर में मजदूर की हत्या …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र…

6 minutes ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका रायपुर  राज्यपाल रमेन…

19 minutes ago
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण…

25 minutes ago

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…

30 minutes ago
थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित…

35 minutes ago