मध्यप्रदेश

MP : चलते ट्राले में लगी आग, लाखों का माल जलकर ख़ाक, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

कटनी जिले के नेशनल हाईवे मार्ग पर एक चलते ट्राला वाहन में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते धूं धूंकर जलने लगाने लगा। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे निवार चौकी प्रभारी ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और एक-एक करके पहुंची तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

बता दें, बच्चों के कपड़ों से लोड ट्राला कलकत्ता से अहमदाबाद की ओर जा रहा था, तभी गाड़ी नंबर एनएल 01 एई 6496 में अचानक बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के चलते वायर में आग लग गई, जो धीरे धीरे गाड़ी के कैबिन से होते हुए चक्के तक पहुंच गई। जैसे तैसे गाड़ी चालक ने अपनी जान बचाई और ट्राला को किनारे खड़े कर कूद गया और हादसे की जानकारी डायल 100 को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे निवार चौकी प्रभारी जी पी विश्वकर्मा और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, निवार चौकी ने बताया कि नेशनल हाईवे क्रमांक 30 में पंक्षी ढाबे के पास एक ट्राले में आग लगने की जानकारी मिली थी, जहां पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से आग पर काबू पाया है जिसमें रखे कपड़े कुछ जल गए तो कुछ को सुरक्षित निकलवाया है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव | शहर के गुजरे फ्लाई ओवर पर बारिश का पानी निकासी करने पाइप लाइन…

2 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव। मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले 6…

3 minutes ago
CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान आकाशीय…

6 minutes ago
राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव| भिलाई सेक्टर 4 के एसएनजी स्कूल में कला कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।…

8 minutes ago
राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव , मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले…

12 minutes ago
मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

11 hours ago