राजनांदगांव। मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में करंट की चपेट में आने वाले 6 मवेशियों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं बिजली कंपनी की व्यवस्था को लेकर भी लोग आक्रोशित है। दरअसल शनिवार रात चली तेज अंधड़ और बारिश के दौरान बिजनापुर गांव के खेत हिस्से में एक बिजली का खंभा गिर गया। इससे लगे तार भी जमीन पर टूटकर गिर गए। रविवार सुबह गांव के मवेशी इसी हिस्से में चरने गए थे। जिनमें 6 मवेशी तार के संपर्क में आ गए। जिन्हें करंट लगने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि इसके पहले भी जिले के अलग-अलग हिस्से में तार टूटकर गिरने और करंट लगने से मवेशियों की मौत की घटना हो चुकी है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर…
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल NQAS मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मरीजों…
जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान से…
रायपुर/दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास…
राजनांदगांव , पटरी पार क्षेत्र में निशुल्क हॉकी कोचिंग का मॉडल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय…