मध्यप्रदेश

MP -पत्नी के भरण पोषण के लिए 29 हजार की चिल्लर लेकर थाने पहुंचा पति, गिनने में छूटे पुलिस के पसीना

पति पत्नी के बीच चल रहे न्यायालयीन विवाद में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पत्नी को गुजारे भत्ते के रूप में दी जाने वाली रकम को पति ने पत्नी को नहीं भेजा। जब इसकी शिकायत पत्नी ने न्यायालय में की तो कुटुंब न्यायालय से पति के खिलाफ वारंट निकल गया। वारंट की तामील कराने के लिए पुलिस ने पति बलदेव अग्रवाल को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने में बंद कर दिया। पुलिस ने उसके सामने शर्त रखी कि वह यदि महिला को उसके मेंटेनेंस के 30 हजार रुपये जमा करा देता है तो उसे छोड़ा जा सकता है। लेकिन मिठाई कारोबारी बलदेव अग्रवाल ने कहा कि वह इस समय पैसे उपलब्ध कराने में असमर्थ है, यदि उसे एक दिन का समय मिल जाए तो वह पैसे का इंतजाम कर लेगा। लेकिन पुलिस ने जब उससे स्पष्ट रूप से तत्काल पैसे जमा कराने की बात कही तो उसने अपने घर पर लड़के को भेज कर चिल्लर से भरे दो बोरे मंगा लिए। जिसमें 29600 की चिल्लर निकली। बाकी चार सौ रुपये बलदेव अग्रवाल ने नगद जमा करा दिए लेकिन पुलिस दो बैग में भरे चिल्लर को गिनती गिनती परेशान हो गई।

किसी ने मोबाइल से इस गिनती के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें पुलिस अब हास्य का पात्र बन रही है। वहीं, पुलिस की जिम्मेवारी की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं। पता चला है कि पति पत्नी के बीच लंबे अरसे से कुटुंब न्यायालय में विवाद चल रहा है, न्यायालय के आदेश पर पति को हर महीने गुजारा भत्ते के लिए अपनी पत्नी को 5 हजार रुपये की राशि देना होती है, लेकिन पिछले छह महीने से बलदेव अग्रवाल ने अपनी पत्नी को यह राशि नहीं दी थी, तब उसने न्यायालय में कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मामला लगाया था। जिस पर कोर्ट ने पति बलदेव अग्रवाल के खिलाफ वारंट जारी किया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

भोपाल   संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

39 minutes ago
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…

39 minutes ago
MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

भोपाल   मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग…

42 minutes ago
CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…

56 minutes ago
CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…

59 minutes ago
धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

नारायणपुर  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों…

1 hour ago