मध्यप्रदेश

MP : भारतीय वायु सेना ने किया शक्ति प्रदर्शन, नीले आसमान में दिखा लड़ाकू विमानों का साहस

राजधानी भोपाल के नीले आसमान में शनिवार को भारतीय वायुसेना ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। सेना के पायलटों ने लड़ाकू विमानों के साथ अपना शौर्य और साहस दिखाया। सेना की इस कीर्ति को देखने के लिए भोपालवासी शनिवार सुबह से ही वीआईपी रोड और लेक व्यू रोड पर एकत्रित होना शुरु हो गए थे। इसके साथ लोगों ने घरों की छत पर भी डेरा डाल रखा था। भारतीय वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फ्लाई पास्ट किया गया था। राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्काय डाइवर्स ने आसमान में तिरंगा बनाकर की। इसके बाद चिनुक हेलीकॉप्टर जब तालाब पर पहुंचा तो जनता ने तालियों के साथ उसका स्वागत किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर तिरंगा लेकर सामने आए। कार्यक्रम की शुरआत में और समापन अवसर पर राष्ट्रगान गाया गया। एयर चीफ मार्शल विभाष पांडे ने बताया कि वायुसेना मध्यप्रदेश में अपने एयर बेस बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जगह का सर्वे किया का रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि युवाओं को वायु सेना से जोड़ने के लिए एमपी में जल्द ही एक रैली भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा आज का शो सफल रहा। भोपालवासियों का उत्साह बताता है कि उन्हें ये शो बेहद पसंद आया। वर्चुली भी बड़ी संख्या में लोगों ने इस शो का आनंद लिया।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन किसी कारण के कारण वस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। इस बारे में जानकारी देते हुए यह चीफ मार्शल विभाष पांडे ने कहा कि वह देश की रक्षा मंत्री हैं उन्हें आखिरी वक्त पर भी कोई और अति महत्वपूर्ण कार्य आ सकता है, जिसके चलते वे यहां नहीं पहुंच पाए होंगे।  कार्यक्रम की सफलता के लिए वायुसेना ने तीन दिन तक रिहर्सल की। इसके बाद 30 सितंबर को फाइनल शो आयोजित किया गया। इसके पहले 28 सितंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई थी। तीन दिन तक अभ्यास के दौरान भी भोपाल के लोगों ने इस एयर शो का आनंद उठाया। एयर शो देखने के लिए भोपाल के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी यहां पहुंचे। लेक व्यू और वीआईपी रोड के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में उनके नाते रिश्तेदारों का भी जमघट लग गया। सभी ने अपने घरों से इस शो को देखा। इसके साथ ही स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शो देखने पहुंचे थे।करतब दिखाने के लिए विमानों आगरा, ग्वालियर और गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी। इसके साथ कुछ विमानों ने भोपाल एयरपोर्ट और हेलीकॉप्टर थ्री ईएमई सेंटर से भी उड़ान भरी। शो में महिला पायलट भी शामिल रहीं। उन्होंने भी सारंग हेलीकॉप्टर की टीम के साथ आसमान में करतब दिखाए। फ्लाई पास्ट में लड़ाकू विमान एसयू-30, मिराज 2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक्स, हेलीकॉप्टर चिनूक, एमआई-17 वी5, चेतक, एएलएच और परिवहन विमान सी130 और आईएल 78 शामिल हुए। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम ने भी कार्यक्रम में प्रदर्शन अपना दम दिखाया। ट्रैफिक जाम, फ्लाइट टाइम में बदलाव शो के चलते भोपाल में यातायात परिवर्तन कर नई व्यवस्था बनाई गई थी। बावजूद इसके जाम की स्तिथि बन गई। कमलापार्क रोड, दूरदर्शन, पॉलिटेक्निक चोहराहा, डिपो चोहाराह, वीआईपी रोड, लेक व्यू रोड सहित पुराने भोपाल में कई स्थानों पर जाम के हालात बन गए। इसके साथ ही भोपाल एयरपोर्ट से उड़ने और आने वाली रेगुलर फ्लाइट के समय में भी परिवर्तन किया गया था।।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago