मध्यप्रदेश

MP- मंत्रालय परिसर में स्थापित होंगी प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएँ

जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में होगा अनावरण
दिवंगत मुख्यमंत्रियों के परिजन सहित सभी दल, विधायक और पूर्व विधायक होंगे अनावरण कार्यक्रम में शामिल

भोपाल : शनिवार, जून 17, 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं की मंत्रालय परिसर में स्थापना और उनके अनावरण समारोह संबंधी बैठक में कहा कि आयोजन में प्रदेश के सभी दिवंगत मुख्यमंत्रियों के परिजन और परिचित को आवश्यक रूप से शामिल किया जाये। कार्यक्रम के लिए सभी दलों को आमंत्रण भेजा जाए। सभी विधायकों तथा पूर्व विधायकों को भी बुलाया जाये। प्रदेश के विकास में सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान रहा है। विकास और जन-कल्याण के लिए उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों और कार्यों का उल्लेख अवश्य किया जाये। सद्भावना का संदेश देने वाला यह राज्य-स्तरीय कार्यक्रम सभी को समाहित करते हुए पूरी गरिमा के साथ मनाया जाये। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा सहित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतिमाओं के संबंध में परिजन से ली जाए सहमति

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं के संबंध में उनके परिजन से आवश्यक रूप से सहमति ली जाए। प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में परिजन भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी संबंधित मुख्यमंत्रियों के परिवारों से समन्वय और उनको आमंत्रित करने की जिम्मेदारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा को सौंपी। कार्यक्रम जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में होगा।

14 प्रतिमाएँ होंगी स्थापित

मंत्रालय प्रांगण में 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी। इनमें स्व. पं. रविशंकर शुक्ल, स्व. भगवंतराव मंडलोई, स्व. कैलाशनाथ काटजू, स्व. द्वारिका प्रसाद मिश्र, स्व. गोविंद नारायण सिंह, स्व. राजा नरेश चंद्र सिंह, स्व. श्यामाचरण शुक्ल, स्व. प्रकाश चंद्र सेठी, स्व. कैलाश चंद्र जोशी, स्व. वीरेन्द्र कुमार सकलेचा, स्व. सुंदरलाल पटवा, स्व. अर्जुन सिंह, स्व. मोतीलाल वोरा तथा स्व. बाबूलाल गौर शामिल हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

7 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

7 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

7 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

7 hours ago