नगर परिषद मूंदी ने टैक्स वसूली का अनूठा अभियान शुरू किया, बकायादारों के घरों के सामने सड़क पर ‘बाकी’ लिखकर गोल घेरा

खंडवा
 खंडवा की नगर परिषद मूंदी ने टैक्स वसूली का अनूठा अभियान शुरू किया है। नगर परिषद को जल कर, संपत्ति कर सहित अन्य करों का लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों के घरों के सामने सड़क पर 'बाकी' लिखकर गोल घेरा बनाया जा रहा है।

इसका मकसद नगर परिषद की वसूली में तेजी लाना है। नगर परिषद की यह पहल लोगों को रास नहीं आ रही है। इसे आम लोगों की बेइज्जती बताकर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने विरोध भी जताया है।

लाल पेंट से बनाया घेरा

नगर परिषद मूंदी के कर्मचारियों द्वारा पेंडिंग टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों से नगर के जारी अभियान अंतर्गत वार्ड क्रमांक छह और सात में दस हजार रुपये से अधिक राशि वाले कईं बकायादारों के घरों के सामने सड़क पर लाल पेंट से गोल घेरा बनाकर बाकी लिखा जा रहा है।

इस अभियान पर सत्ता पक्ष के ही कुछ लोगों ने नाखुशी जताई है। कांग्रेस नेता और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पटेल ने नगर परिषद की कर वसूली के तरीके पर सवाल उठाकर इसे गरीबों को बेइज्जत करने का अभियान बताया है। उन्होंने कहा की हम इसका विरोध करेगें।

आखिर क्यों उठाना पड़ा ऐसा कदम

    मूंदी नगर परिषद में 200 से ज्यादा लोगों ने नहीं भरा टैक्स।
    प्रॉपर्टी और वाटर टैक्स के 30 लाख रुपये हैं बकाया।
    जिसका 10 हजार से ज्यादा बकाया, उसके घर के सामने लिखा बाकी।
    मूंदी के 15 वार्डों में चलाया जा रहा वसूली अभियान।

200 से ज्यादा बड़े बकायादार

    मूंदी में लंबे समय से नगर परिषद को टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों के सामने बाकी लिखकर वसूली का अभियान शुरू किया है। नगर में 200 से अधिक बड़े बकायादार है, जिन पर 30 लाख रुपये से अधिक जल और संपत्ति कर बकाया है। यह कर वसूली का अभियान सभी 15 वार्डो में जारी रहेगा। – संजय जैन, सीएमओ मूंदी

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: TAXtop-news

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

51 minutes ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

1 hour ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

1 hour ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

1 hour ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

2 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

2 hours ago