नगर निगम आयुक्त ने किया निगम के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण

 सिंगरौली 
नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त द्वारा आज प्रातः नगर निगम के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर वार्डो की नाले नालियो की साफ सफाई वार्डो की सड़को का अवलोकन किया गया।निगमायुक्त ने वार्ड नवजीवन विहार सेक्टर नम्बर 3 में पहुचकर नालियो की सफाई की स्थिति का अवलोकन किया एवं उपस्थित स्वच्छता निरीक्षक को निर्देश दिए कि नालियो की समुचित साफ सफाई कराये कही पर भी जल भराव  जैसी स्थिति की शिकायत नही मिलनी चाहिए। उन्होने कलवर्ट का निर्माण करने का निर्देश दिया ताकि पानी निकासी सही से हो सके।  उन्होने स्वच्छता निरीक्षक को निर्देश दिए कि कही पर भी नाली जाम य जल भराव की स्थिति निर्मित होती है तो तत्काल संबंधित उपयंत्री को अवगत कराये। उन्होने वार्ड की सड़को का अवलोन  क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत कराने के निर्देश दिए ताकि आम लागो के आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। 

निगमायुक्त के द्वारा वॉर्ड न 38 तुलसी ढोटी का वार्ड पार्षद अनिल कुमार वैश्य अपीलीय समिति सदस्य के साथ हनुमान मंदिर रोड का भ्रमण कर क्षतिग्रस्त सड़को का अवलोकन  किया गया  एवं उपस्थित संविदाकार को तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत कराने के निर्देश दिए । उन्होने वार्ड वासियो को अवश्वासन दिया कि 10 दिवस में कायाकल्प-2 के तहत पीसीसी सड़क निर्माण कराया जायेगा। निगमायुक्त ने स्वाक्षता निरीक्षक को नालियो की साफ सफाई कराकर उनमें कीटनाशक दवाओ का छिड़काव कराने के भी निर्देश दिए। उन्होने वार्ड क्रमांक 29 का भ्रमण कर नालियो की बेहतर साफ सफाई कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़को का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होने जल भराव वाले क्षेत्रो की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए। 

तत्पश्चात सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह के साथ वार्ड क्रमांक 42 ट्रामा सेन्टर मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित उपयंत्री को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सो में मुरूम डालवाने के निर्देश दिए। साथ निर्देश दिया गया कि आगामी दिनो में सड़क का पेंच वर्क भी कराया जाये। उन्होने डॉ. कालोनी में मुख्य मार्ग में बायो टायलेट लगवाने के निर्देश दिए कि ताकि बारिश के मौसम में आम जन इसका उपयोग कर सके। उन्होने शहर की सड़को में विचरण करने वाले आवारा मवेसियो को हटाने के लिए गठित दल को निर्देश दिए कि ताकि आवागमन सुगम बना रहे तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने से रोका जा सके। इस दौरान पार्षद सीमा जयसवाल, संतोष शाह,सहायक यंत्री एस.एन द्विवेदी, आलोक टीरू, उपयंत्री जीतेन्द्र कुमार, विष्णुपाल सिंह, इन्द्रवेश यादव, स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे,विशाल सोनी सहित सफाई अमला उपस्थित रहा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…

20 minutes ago
MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…

25 minutes ago
MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक महत्व वाले जगदीशपुर में …

30 minutes ago
इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर  इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों तक…

30 minutes ago
CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

12 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

13 hours ago