उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सड़क पर बैठीं मुस्लिम महिलाएं

उज्जैन

 उज्जैन में सड़क चौड़ा करने में बाधा बन रहे 18 धार्मिक स्थल जिसमें मंदिर, मस्जिद और जैन तीर्थ स्थल के साथ 32 मकान के गलियारे भी हैं, तोड़े जाएंगे। इसके लिए गुरुवार सुबह 5 बजे से ही प्रशासनिक अमला नगर निगम की टीम के साथ पहुंच गया और धार्मिक स्थलों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मस्जिद के कुछ हिस्से को गिराने को लेकर मुस्लिम महिलाएं विरोध में सड़क पर बैठ गईं। प्रशासन के समझाने के बाद महिलाएं सड़क से हटीं। वहीं जैन समाज के लोगों ने प्रभावित हिस्से को खुद ही हटाना शुरू कर दिया। बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया था और बड़े आंदोलन की चेतावनी है।

उज्जैन शहर में केडी गेट से इमली चौराहा तक सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसमें मंदिर-मस्जिद के साथ ही जैन मंदिर सहित 32 मकान बाधा बन रहे थे। नगर निगम ने इन सभी को पहले ही नोटिस देकर हटाने की बात रखी थी। मामले को लेकर राजनीति भी हुई। कांग्रेस इसके विरोध में आ गई और आंदोलन की चेतावनी दे डाली। बता दें कि केडी गेट से लेकर इमली चौराहा तक जून 2023 में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था। इसमें 13 मंदिर, 1 मजार, 2 मस्जिद, 2 जैन मंदिर आड़े आ रहे हैं। इसके साथ ही 32 मकानों की गैलरी और आगे के हिस्से भी मार्ग को प्रभवित कर रहे हैं।

एक दिन पहले मुनादी के बाद लगाए बेरिकेट

प्रभावित हिस्सों को हटाने के लिए गुरुवार सुबह 5 बजे से ही नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ पहुंच गई।  प्रसासन ने एक दिन पहले ही बुधवार को मार्ग का निरीक्षण किया था। मुनादी भी करवाई गई। देर शाम तक अधिकारियों ने पूरे मार्ग पर लगाने के लिए बैरिकेड्स भिजवा दिए थे। लोगों को सुबह घर के बाहर निगम और पुलिस का अमला दिखा तो वे विरोध करने लगे। आधे घंटे की कोशिश के बाद अधिकारी लोगों को समझाने में कामयाब रहे।

अल सुबह शुरू कर दी गई कार्रवाई  

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। मकानों के प्रभावित हिस्सों को गुरुवार अल सुबह प्रशासन की टीम हटाने पहुंची। मुस्लिम समाज के लोग इसके विरोध में उतर आए। महिलाएं मस्जिद के सामने ही सड़क पर बैठ गईं। नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक, एडीएम अनुकूल जैन, एडिशनल एसपी जयंत राठौर सहित तीन सीएसपी और चार थानों के टीआई मौके पर पहुंचे। नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझाया।

समाज के लोगो के साथ खुद हटाने लगे व्यवस्थापक

प्रसासन द्वारा समझाने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही मस्जिद के हिस्से को गिराने का निर्णय लिया। नयापुरा स्थित श्वेतांबर समाज के जैन मंदिर के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया जैन समाज के लोगों ने शुरू करवा दिया है। इसी तरह कामदारपुरा की मस्जिद के प्रभावित हिस्से को भी व्यवस्थापक खाली करवाने में लगे थे। उज्जैन के एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। कुछ लोगों का विरोध सामने आया था। समझाने पर वे लोग मान गए। इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा होना है। मार्ग में बाधा बन रहे 38 धार्मिक स्थलों के साथ मकान को चिन्हित किया है जिसे हटाने की कार्रवाई जारी है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर  शक्ति भवन स्थित तरंग ओडिटोरियम शनिवार की शाम करीब सात बजे उस वक्त अफरा-तफरी…

25 minutes ago
सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की…

1 hour ago
नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल…

1 hour ago
CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

2 hours ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

3 hours ago