मेरी पालिसी मेरे हाथ का शुभारंभ आज CM और कृषि मंत्री तोमर के हाथों

इंदौर
 भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाइ) के अंतर्गत फसल बीमा पालिसी वितरण अभियान- मेरी पालिसी मेरे हाथ का शुभारंभ आज 26 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर की उपस्थिति में होगा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, उद्यानिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

'मेरी पालिसी मेरे हाथ' अभियान एक अनूठी पहल है, जिसके अंतर्गत पीएमएफबीवाइ में नामांकित किसानों को ग्राम पंचायत/ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से फसल बीमा पालिसियों की हार्ड कापी वितरित की जाएगी। यह अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा, जहां पीएमएफबीवाइ को लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य योजना के तहत नामांकित सभी ऋणी और गैर-ऋणी किसानों तक पहुंचना एवं उन्हें फसल बीमा के बारे में जागरूक कराना है।

इंदौर जिले की सांवेर तहसील के बूढ़ी बरलाई गांव में आयोजित कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक किसानों द्वारा भाग लिया जाएगा। इस दौरान कुछ किसानों को अतिथियों द्वारा फसल बीमा पालिसी सौंपी जाएगी। यहां कृषि मेले के माध्यम से किसानों को कृषि में ड्रोन के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती और किसानों के लाभ के लिए कई सरकारी योजनाओं की जागरूकता संबंधी लघु फिल्मों का भी प्रसारण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पीएमएफबीवाइ ने अपने कार्यान्वयन के छह साल पूरे कर लिए हैं। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी 2016 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से किया था। पिछले छह वर्षों में इस योजना के अंतर्गत लगभग 36.5 करोड़ किसान आवेदकों का बीमा किया गया है और मुआवजे के रूप में 1.07 लाख करोड़ रुपये से अधिक के दावों का भुगतान बीमित किसानों को किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

15 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

15 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

15 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

15 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

16 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

16 hours ago