भाजपा नेत्री सना की हत्या में अमित साहू के घर से प्रमाण एकत्र करेगी नागपुर पुलिस

जबलपुर

 राजुल टाउन निवासी अमित साहू ऊर्फ पप्पू ने दो अगस्त को अपनी पत्नी नागपुर निवासी सना खान की लाठी मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसने हत्या का अपराध स्वीकार किया तथा बताया कि सना का शव हिरण नदी में फेंक दिया था। छह दिन तक पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से हिरण नदी में शव की तलाश की। शव नहीं मिल पाया जिसके बाद तलाश बंद कर दी गई। अब नागपुर पुलिस अमित साहू के घर की जांच कर हत्या के प्रमाण जुटाएगी। अमित का घर फिलहाल सील है जिसे जांच के लिए खोला जाएगा। नागपुर से फारेसिंक टीम को बुलाया गया है। टीम के सामने घर खोलते हुए प्रमाण एकत्र किए जाएंगे। आरोपित अमित साहू 18 अगस्त तक नागपुर पुलिस की रिमांड में है।

हत्या के बाद साक्ष्य मिटाए हैं, बढ़ेंगी धाराएं

मामले में नागपुर पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की थी, जिसके बाद उसमें सना खान का अपहरण और फिर हत्या की धाराएं बढ़ाईं। नागपुर पुलिस के अनुसार चूंकि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाए हैं, इसलिए मामले में साक्ष्य छिपाने की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

मोबाइल फोन और बैग को हिरण नदी में फेंक दिया था

नागपुर की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री सना खान उर्फ हिना का शव रविवार को भी हिरण नदी में तलाश किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। हत्या के आरोपित अमित साहू ने सना की लाश के साथ उसके मोबाइल फोन और बैग को हिरण नदी में फेंक दिया था। यह खुलासा अमित साहू ने नागपुर के मानकापुर थाने की पुलिस के सामने पूछताछ में किया। अमित को गिरफ्तार करने के बाद से ही पुलिस द्वारा सना खान के मोबाइल फोन और उसके सामान के बारे में पूछताछ हो रही थी। पुलिस हत्या के पुख्ता सबूत तलाश कर रही थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago