गरियाबंद
गरियाबंद जिले में नायब तहसीलदार दोनोश साहू की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा छुरा थाना क्षेत्र के सारागंव पापराही के पास हुआ है. सामने की ओर से तेज रफ्तार कार (CG 02 AU 0138) की चपेट में बाइक आ गई, जिससे दो लोग घायल हुए हैं. घटना के दौरान बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू मौजूद थे. गनीमत रही कि वह सुरक्षित हैं.
हादसे की सूचना के बाद छुरा पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत में सोनहत एनीकट…
राजनांदगांव। जिले के कल्याणी इस्पात में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की करंट की…
भिलाईनगर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदानगर कैंप-1 में रविवार सुबह मिले दंपती के शवों…
सूरजपुर। जिले के पम्पापुर ग्राम पंचायत के झारपारा मोहल्ले में एक घर में भीषण आग…
जबलपुर /कोलकाता मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी…
सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत 120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन…