नर्मदा खतरे के निशान के करीब, आज ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल

मध्यप्रदेश में बारिश से नदी-नाले उफनाए हुए हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हालात ज्यादा खराब हैं। जबलपुर में बरगी डैम से पानी छोड़े जाने पर नर्मदा में जलस्तर बढ़ गया है। नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर शनिवार सुबह जलस्तर 956 फीट के पार पहुंच गया। नदी का अलार्म लेवल 964 फीट और खतरे का लेवल 967 फीट है।

नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, शाम तक जलस्तर और बढ़ सकता है। नर्मदा किनारे के गांवों में टीम तैनात कर लोगों को नदी से दूर रहने की हिदायत दी गई है। बैतूल में सतपुड़ा डैम के 7 और छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के 4 गेट खोलना पड़े हैं। जबलपुर और बालाघाट में शनिवार को प्री प्राइमरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को ग्वालियर – चंबल के जिले शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में भारी बारिश हो सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि एक्टिव सिस्टम उत्तर की दिशा की तरफ जाते हुए दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चला जाएगा। इसके चलते बारिश की गतिविधि घटेगी, लेकिन ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में मध्यम से भारी बारिश का दौर अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा।

खजुराहो में केन की बाढ़ में खेत डूबे

पन्ना, दमोह और कटनी जिलों में‎ बारिश के कारण खजुराहो में केन नदी उफान ‎पर आ गई है। ‎कई गांवों में‎ खेत डूब गए हैं। खरयानी, पलकोहां‎ और ढोड़न गांव के किनारे तक नदी‎ का पानी पहुंचने लगा है।‎

शिवपुरी में भरभराकर गिरा मकान

शिवपुरी जिले में एक मकान भरभराकर गिर गया। पिछोर थाना क्षेत्र के बदरवास गांव में मकान के गिरने का VIDEO सामने आया है। मकान मालिक व्यापारी शिवनारायण गुप्ता दो साल पहले अपने पुश्तैनी घर को छोड़कर पिछोर में रहने लगे थे। तब से यहां ताला लगा हुआ था। बारिश का पानी घर में जमा हो गया था। दीवारें कमजोर पड़ गईं। पड़ोसी को इसका आभास हो गया था, जैसे ही मकान गिरा उसने VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

23 minutes ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

33 minutes ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

48 minutes ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

52 minutes ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

1 hour ago