नर्मदा जयंती पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा मय ढंग से मनाई जाएगी : कलेक्टर

अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा है कि अनूपपुर जिले के अमरकंटक में नर्मदा जयंती पूरे हर्षोल्लास उमंग एवं गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। उन्होंने नर्मदा जयंती कार्यक्रम आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि इस हेतु अधिकारी अभी से तैयारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती हेतु जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा तथा मध्य प्रदेश टूरिज्म से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को भी इनवाइट किया जाएगा जो कार्यक्रम को और भव्य रूप प्रदान करेंगे। कलेक्टर ने मां नर्मदा जयंती तथा 18 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के पूर्व तैयारी की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

बैठक में कलेक्टर ने 18 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुरूप विभाग को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के दौरा कार्यक्रम, रूट चार्ट, सहित अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक कार्यक्रम मे सक्रिय योगदान निभाते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सदस्य लोगों का सहयोग लें। बैठक में कलेक्टर ने लोकार्पण एवं भूमि पूजन की सूची तैयार करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपना योगदान देकर कार्यक्रम का सफल आयोजन तथा अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह बघेल, एसडीओपी पुष्पराजगढ़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ सहित अन्य विभिन्न विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

43 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

58 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

58 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago