नरोत्तम मिश्रा ने फिर भरी हुंकार बोले – हार-जीत से नहीं पड़ता फर्क

दतिया

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में देव दर्शन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हार और जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता और नेताओं के प्रेम से वो पूरी तरह अभिभूत हैं. विधानसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए गायब हो गए थे.

अब उन्होंने एक बार फिर अपने ही अंदाज में सोशल मीडिया पर सक्रियता दिखाते हुए साफ कर दिया कि वे आगे भी सोशल मीडिया के साथ-साथ मैदान में भी सक्रिय रहेंगे. बीजेपी की ओर से सरकार के प्रवक्ता के रूप में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कई बार शायराना अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा. उनके शेर-ओ-शायरी की वजह से उनके बयानों में और भी कसावट देखने को मिलती थी. दतिया में फिर एक बार उनका यही अंदाज देखने को मिला है.

दतिया के बीजेपी कार्यालय पहुंचे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद फिर शायरी के अंदाज में कहा, "गिरकर उठना, उठकर चलना यह क्रम है संसार का, कर्मवीर को फर्क न पड़ता किसी जीत या हार का." पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उन्हें विकास के रास्ते बताते जाएं तो वे आगे बढ़ते चलेंगे. मिश्रा के इस अंदाज को कांग्रेस पार्टी ने उनका अंकार बताया है. कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक गुप्ता के मुताबिक पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव हारने के बावजूद शायरी के माध्यम से अपना अहंकार बता रहे हैं.

मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल थे नरोत्तम मिश्रा

शिवराज सिंह चौहान सरकार के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम उस समय भी सुर्खियों में आया था जब 2020 में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी. सरकार गिराने के दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र मिश्रा का नाम भी महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में सामने आया था. इस बार पूर्व मंत्री मिश्रा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे थे. हालांकि उनके चुनाव हार जाने से सभी कयासों पर विराम लग गया.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

6 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

6 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

6 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

6 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

6 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

7 hours ago