नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर सादा निशाना बोले ‘टुकड़ों में बंटे हुए लोग कह रहे कि हमारी मिली-जुली सरकार…’

दतिया

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए हर्ष और गर्व का पल है. कई कीर्तिमान उन्होंने जीवनभर स्थापित किए आज एक नया कीर्तिमान जुड़ेगा. देश के लिए हम सबके लिए ये अच्छे पल हैं. वहीं कांग्रेस नेताओँ की तरफ से शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये वो लोग कह रहे है जो बहुमत से कोसों दूर है.

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि विपक्ष के लोग वे देश में भ्रम फैलाकर ही वोट हासिल कर पाए हैं. टुकड़ों-टुकड़ों में बटें हुए लोग कह रहे हैं कि हमारी मिलीजुली सरकार है. जो व्यक्ति पासिंग मार्क्स भी नहीं ला पाए वे पास होने वालों पर सवाल उठा रहे हैं.

‘हमें उनकी शुभकामनाओं की आवश्यकता नहीं’
वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बीजेपी को संवैधानिक अवैध पार्टी कहकर शुभकामनाएं देने से मना करने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमें उनकी शुभकामनाओं की आवश्यकता नहीं है. लेकिन देश के आज एक अच्छा छण है पीएम मोदी एक वैश्विक नेता है. प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि इस बार बड़े और कड़े निर्णय होंगे. पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि बड़े और कड़े निर्णय होंगे तो निश्चित रूप से देश आगे जाएगा.

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर विजयवर्गीय की भी आई प्रतिक्रिया
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि जवारलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने का आर्शीवाद दिया है. जिसकी वजह से आज हम सब गौरानवित है.इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं के शपथ ग्रहण में न बुलाए जाने के दावे पर कहा कि ये विपक्ष की राजनीतिक  अपरिपक्वता जिससे कभी-कभी शर्म भी आती है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

2 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

2 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

2 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago