शिक्षा में नवाचार और सामाजिक जागरूकता का राष्ट्रीय सम्मान

शिक्षा में नवाचार और सामाजिक जागरूकता का राष्ट्रीय सम्मान

जांजगीर की शिक्षिका काजल कसेर को मिला 'श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान'

'मेरा जांजगीर, हरा जांजगीर', 'रजोशक्ति महाभियान' और बाल सुरक्षा अभियानों से बनाई राष्ट्रीय पहचान, शिक्षा के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का मिला सम्मान

जांजगीर, छत्तीसगढ़
 जांजगीर निवासी एवं जय भारत स्कूल में कार्यरत पीजीटी शिक्षिका काजल कसेर को शिक्षा में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षा अँजोर भारत द्वारा 'श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान' से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाने और जनजागरण के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

काजल कसेर ने शिक्षा को केवल कक्षा-कक्ष तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश की है। उनके नेतृत्व में संचालित "मेरा जांजगीर, हरा जांजगीर" अभियान के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को वृक्षारोपण से जोड़ा गया तथा हजारों पौधों के रोपण एवं संरक्षण का कार्य किया गया।

महिलाओं एवं किशोरियों में मासिक धर्म संबंधी वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने "रजोशक्ति महाभियान" की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने अपनी स्वलिखित पुस्तक "सुर्ख लाल; प्रेमी या राक्षस?" हजारों बालिकाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क वितरित की तथा गांवों और शहरों में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर मासिक धर्म, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास किया।

बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए उन्होंने "निर्भया आत्मसुरक्षा शिविर" आयोजित कर सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण उपलब्ध कराया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों में गुड टच-बैड टच विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित कर बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग बनाया।

हाल ही में काजल कसेर ने मासिक धर्म और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित अपनी नई पुस्तक "Her Red Is Green" भी लिखी है। यह पुस्तक सस्टेनेबल पीरियड्स, पर्यावरण-अनुकूल मासिक धर्म प्रबंधन तथा आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित है और महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश देती है।
राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त होने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने काजल कसेर को बधाई देते हुए इसे जांजगीर जिले के लिए गौरव का विषय बताया। यह सम्मान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके सतत, नवाचारी एवं प्रेरणादायी योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर मिला महत्वपूर्ण सम्मान है।

Admin

Recent Posts

CG : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित…

CG : सेना में भर्ती हेतु परीक्षा का परिणाम घोषित…

कोरबा । भारतीय सेना में भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले…

24 seconds ago
CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न…

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न…

कोरबा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 में जिले के अधिक से…

3 minutes ago
CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 21 जुलाई 2026 तक 357.7 मिमी औसत…

5 minutes ago
CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

CG : वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित…

दुर्ग । ग्रामीण विकास एवं रोजगार सृजन को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्र…

7 minutes ago
CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

15 minutes ago
CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…

19 minutes ago