प्रदेश में स्कूली छात्रों में अनुशासन के लिये एनसीसी का होगा विस्तार

भोपाल

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि एनसीसी (नेशनल केडिटस् कोर) से विद्यार्थियों में अनुशासन और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। इसके लिये प्रदेश में एनसीसी गतिविधियों का विस्तार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एनसीसी संगठन को प्रशासनिक और वित्तीय रूप से हरसंभव मदद दी जायेगी। मंत्री सिंह आज भोपाल में मंत्रालय में हुई एनसीसी राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, मेजर जनरल अजय महाजन, अपर महानिदेशक एनसीसी ब्रिगेडियर रजनीश गौर भी मौजूद थे।

मंत्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के केडिटस् ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रस्तावित एनसीसी अकादमी के विकास के लिये राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने बताया कि अकादमी के भवन निर्माण के लिये तेजी से प्रयास किये जायेंगे। बैठक में मेजर जनरल अजय महाजन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 77 हजार केडिटस् हैं। आने वाले 3 वर्षों में 20 हजार 320 केडिटस् की क्षमता और बढ़ाई जायेगी।

प्रस्तावित एनसीसी अकादमी

बैठक में जानकारी दी गई कि भोपाल में एनसीसी अकादमी के लिये ग्राम समसगढ़ में 20 एकड़ भूमि का आवंटन राज्य शासन द्वारा किया गया है। अकादमी भवन की डिजाइन एप्को द्वारा तैयार की गई है। जबलपुर में 40 एकड़ भूमि ग्राम उमरिया तहसील पनागर में आवंटित की जा चुकी है। सागर में भी अकादमी के लिये जमीन प्राप्त हो गई है। भवन निर्माण के बाद इन अकादमियों में चयनित केडिटस् को पर्सनालिटी डेवलपमेंट ड्रिल और परेड का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इन अकादमियों में शूटिंग रेंज का भी इंतजाम होगा।

पुरस्कार राशि में वृद्धि

बैठक में बताया गया कि श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले केडिटस् की प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि की जाना प्रस्तावित है। प्रोत्साहन राशि 12 लाख 34 हजार रूपये से बढ़ाकर 25 लाख रूपये की जायेगी। एनसीसी की 33वीं बटालियन सागर एवं जबलपुर में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के अधीन है। इस का पुनर्गठन करते हुए इन्हें भोपाल के एनसीसी संचालनालय में स्थानांतरित किया जाना है। बैठक में बताया गया कि जल्द ही राज्य शासन से इस पर स्वीकृति ली जायेगी। बैठक में रिक्त पदों की पूर्ति पर भी चर्चा की गई।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

4 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

5 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

5 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

5 hours ago