निर्माण कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, जिला पंचायत सीईओ ने की सख्त कार्यवाही, सचिव को किया निलंबित

 कटनी

सामुदायिक भवन के लिए मिली राशि का दुरुपयोग कर निर्माण कार्य नहीं कराना तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द विनोद नायक को भारी पड़ गया है। दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “सामुदायिक भवन के लिए मिली राशि हड़प गए सरपंच सचिव” को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर जांच कराई जाने पर वित्तीय अनियमितता, शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही पदीय दायित्वों के विपरीत, शासकीय राशि का अपभक्षण पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव केलवारा खुर्द नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जनपद पंचायत कटनी नियत किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में आदिम जाति बस्ती विकास योजना के अंतर्गत आश्रित ग्राम टिकरिया में 10 लाख रुपए की लागत का सामुदायिक भवन स्वीकृत किया हुआ था।

अपचारी लोक सेवक द्वारा 4,69,689 रुपए का आहरण पोर्टल से किया गया किंतु जांच के दौरान स्थल पर भवन में मात्र नीव की खुदाई पाई पाए जाने के साथ-साथ मात्र 4000 ईंट ,निर्माण सामग्री के अतिरिक्त कोई भी अन्य निर्माण सामग्री नहीं पाई गई तथा निर्माण कार्य भी काफी समय से बंद होना पाया गया। जनपद पंचायत सीईओ कटनी के प्रस्ताव के आधार पर जिला पंचायत के सीईओ गेमावत ने मध्य प्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम में वर्णित प्रावधानों के तहत निलंबन की कार्रवाई की।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

33 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

43 minutes ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

1 hour ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

1 hour ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

1 hour ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

2 hours ago