छत्तीसगढ़

Rajnandgaon: भाजपा सोशल मीडिया संगठन में नई नियुक्ति : उत्तर मंडल में जमाल खान बने सहसंयोजक, संगठन ने जताया भरोसा

राजनांदगांव।

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं सोशल मीडिया को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में जिला भाजपा राजनांदगांव द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री किरण देव सिंह जी, प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय श्री पवन साय जी एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक माननीय श्री मितुल कोठारी जी के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री कोमल सिंह राजपूत जी की अनुशंसा पर सोशल मीडिया जिला संयोजक ईशान शर्मा द्वारा राजनांदगांव जिले के सोशल मीडिया मंडल संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति घोषित की गई।
इसी क्रम में जिला भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया उत्तर मंडल के सहसंयोजक पद पर वार्ड क्रमांक 2 मोतीपुर निवासी जमाल खान को नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनकी सक्रियता, कार्यशैली एवं सोशल मीडिया के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा संगठन द्वारा की गई इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि जमाल खान अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जमाल खान की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

kgnews

Recent Posts

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

16 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

53 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

53 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

1 hour ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

1 hour ago