नई बस सेवा से उज्जैन सिंहस्थ की परिवहन चुनौती दूर, अगले साल शुरू होगा CM मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट

उज्जैन
सिंहस्थ-2028 की तैयारी में सबसे बड़ी चुनौती ‘परिवहन व्यवस्था’ को सरकार नई बस सेवा से हल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश सरकारी लोक परिवहन सेवा वर्ष 2026 की पहली तिमाही में शुरू होगा। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह सेवा पीपीपी मॉडल पर संचालित होगी और यात्रियों को किफायती किराए पर सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराएगी।

सेवा की शुरुआत अप्रैल 2026 में इंदौर से होगी और वर्ष के अंत तक यह उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। इंदौर और जबलपुर में रूट सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि उज्जैन संभाग में अधोसंरचना और ऑपरेटर चयन की प्रक्रिया चल रही है। सिंह ने कहा कि नई बस सेवा सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देगी।
 
सचिव मनीष सिंह ने बताया कि उज्जैन सहित प्रत्येक जिले में आधुनिक बस डिपो, स्वच्छ बस स्टैंड और सर्वसुविधा युक्त बस स्टॉप बनाए जाएंगे। सभी बसों में सीसीटीवी और जीपीएस अनिवार्य होंगे। यात्री ऑनलाइन टिकट बुकिंग, मोबाइल ऐप से ट्रैकिंग और शिकायत दर्ज कराने की सुविधा पाएंगे।

सिंहस्थ-2028 पर फोकस
सिंहस्थ को लेकर उज्जैन में हुई बैठक में परिवहन मंत्री ने वाहनों की संख्या, लाइसेंस निलंबन और स्कूल/कॉलेज बसों की सुरक्षा जांच पर चर्चा की। शिक्षा विभाग की समीक्षा में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और शिक्षकों की उपस्थिति पर जोर दिया गया। प्रवास के दौरान मंत्री ने महाराजवाड़ा स्थित निर्माणाधीन सांदीपनी शासकीय विद्यालय का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उज्जैन और परिवहन शुरुआत-
अप्रैल 2026, इंदौर से विस्तार।
वर्ष 2026 के अंत तक उज्जैन सहित सभी संभागों में सुरक्षा
हर बस में सीसीटीवी और जीपीएस सुविधाएं
ऑनलाइन टिकट, यात्रा ट्रैकिंग, मोबाइल ऐप अधोसंरचना
उज्जैन समेत हर जिले में बस डिपो और बस स्टैंड
महत्व- सिंहस्थ-2028 के लिए यातायात व्यवस्था को मजबूत करना।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

16 minutes ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

21 minutes ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

27 minutes ago
CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर थ्प्त् की तैयारी कलेक्टर…

36 minutes ago
CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही…

37 minutes ago
CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर , आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं  कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी…

42 minutes ago