मप्र के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को लेंगे शपथ, समारोह में मोदी-शाह होंगे शामिल

भोपाल
 मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार दोपहर 12 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं इसकी जानकारी मीडिया के साथ साझा की है। उन्होंने कहा है कि शपथ ग्रहण आज 13 दिसंबर को होगा।

डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया है। प्रधानमंत्री आज बुधवार सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव उनकी आगवानी करेंगे। इसके बाद वह सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। डॉ. मोहन यादव के साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर भोपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संभावना है कि नए मुख्यमंत्री के साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों में माणिक साहा, एन बिरेन सिंह, पेमा खांडू भी शामिल हो सकते हैं।

भाजपा के बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को सुबह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विशाल मंच तैयार हो रहा है, जहां दो दर्जन से अधिक नेताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। यहीं पर वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे।

 

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

46 minutes ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

56 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

1 hour ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

1 hour ago