लाखासार में मनरेगा से नया पंचायत भवन तैयार, नए पंचायत भवन से ग्राम पंचायत कार्यों में आएगी सुगमता

सफलता की कहानी 

बिलासपुर
जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखासार में नवीन पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत इस कार्य पर 16 लाख 37 हजार रुपए की राशि स्वीकृत हुई, जिसमें 15 लाख 51 हजार रुपए का व्यय किया गया। पहले पंचायत भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था, जिसके चलते बैठकों, पंचायत की सामग्री के भंडारण एवं अन्य कार्यक्रमों में असुविधा होती थी। ग्राम पंचायत द्वारा रखे गए प्रस्ताव को  स्वीकृति मिलने के बाद कार्य एजेंसी एवं मनरेगा जॉब कार्डधारी पात्र श्रमिकों की मदद से भवन निर्माण कराया गया।  

    नया पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों के लिए एक निश्चित स्थल उपलब्ध हुआ है। साथ ही पंचायत की सामग्री के भंडारण हेतु स्थल अभाव की भी चिंता दूर हुई है। अब ग्रामवासियों को बैठकों, भंडारण एवं आमजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुलभ हो गई हैं। निर्माण कार्य से ग्राम पंचायत में होने वाली बैठक एवं उन बैठक में उपस्थित होने वाले सदस्यों के लिए एक नियत स्थल प्राप्त हो सका। इस भवन के निर्माण से न केवल पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता आई है। बल्कि ग्रामवासियों के लिए भी एक स्थायी एवं सुविधाजनक स्थल उपलब्ध हो सका है।

Admin

Recent Posts

CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

मुंगेली। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 minute ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर लटक रहा टीन, खतरा…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर लटक रहा टीन, खतरा…

राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट जाने वाले मेन रोड पर कई दिनों से एक विज्ञान का टीन…

9 minutes ago
राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव , सोमनी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसे आत्महत्या के…

25 minutes ago
CG : रायपुर : 84 लाख की ठगी, लालच में फंसा कारोबारी :

CG : रायपुर : 84 लाख की ठगी, लालच में फंसा कारोबारी :

रायपुर। शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने के लालच में कारोबारी…

26 minutes ago
CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

CG : पेड़ में प्रेमी जोड़े की लाश मिली, गांव में फैली सनसनी …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार 4 जून की…

37 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा…

39 minutes ago