1 अप्रैल से इंदौर में प्रॉपर्टी की नई कलेक्टर गाइडलाइन होगी लागू, यहां जानें नए रेट

 इंदौर

 इंदौर में आवासीय प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइनें को केंद्रीय मूल्यांकन समिति भोपाल की मंजूरी मिल चुकी हैं। दरअसल इसके बाद, जिले में कुल 5085 क्षेत्रों में से 2300 क्षेत्रों में बढ़ोतरी की गई है। नई गाइडलाइन के अनुसार, आवासीय प्लॉटों की वृद्धि में औसत 10% की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 130 क्षेत्रों में 50 से 75 और 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जानकारी के मुताबिक इन गाइडलाइनों का 1 अप्रैल से लागू होना है।

अलग-अलग क्षेत्रों में रेटों की बढ़ोतरी

दरअसल इस नई गाइडलाइन के तहत शहर के प्रमुख क्षेत्रों में आवासीय प्लॉटों की बढ़ती कीमतों में अलग-अलग इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार इसमें शहरी क्षेत्र में समाजवाद नगर, शेखर सेंट्रल, और गुलमोहर कॉलोनी के क्षेत्रों में एकमुश्त रेट में वृद्धि हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंहासा और माली बरोडिया के क्षेत्रों में कम रेटों की वृद्धि की गई है।

यहां देखे नए रेट:
गाइडलाइन के अनुसार महंगे क्षेत्र:

एमजी रोड, वार्ड 57 ओल्ड पलासिया: 12,000 रुपए प्रति वर्गफीट
शेखर सेंट्रल: 10,000 रुपए प्रति वर्गफीट
स्नेह नगर: 11,000 रुपए प्रति वर्गफीट
गुलमोहर कॉलोनी: 7,000 रुपए प्रति वर्गफीट
वेयर हाउस रोड, रानीपुरा: 9,000 रुपए प्रति वर्गफीट
जवाहर मार्ग: 9,000 रुपए प्रति वर्गफीट
राजानी भवन: 10,000 रुपए प्रति वर्गफीट
जेल रोड: 11,000 रुपए प्रति वर्गफीट
अनूप नगर: 12,000 रुपए प्रति वर्गफीट

गाइडलाइन के अनुसार सस्ते क्षेत्र:

सिंहासा: 300 रुपए प्रति वर्गफीट
सिंदोड़ा, कलारिया: 100 रुपए प्रति वर्गफीट
माली बरोडिया, पानोड़, आख्या: 100 रुपए प्रति वर्गफीट
पिवड़ाय: 110 रुपए प्रति वर्गफीट
हासांखेड़ी: 270 रुपए प्रति वर्गफीट

इसके साथ ही, नई गाइडलाइनें इंदौर के आवासीय प्रॉपर्टी बाजार को नई दिशा में बदल सकती हैं। गाइडलाइनों की बढ़ोतरी ने क्षेत्रों की महंगाई की दिशा को दर्शाया है। हालांकि इससे समझा जा सकता है की इंदौर में कहीं न कहीं प्रॉपर्टी में उछाल दिखाई दे रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

8 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

8 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

9 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

9 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

9 hours ago