मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच हुई नए रिश्तों की शुरुआत, पर्यटन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर समझौता

भोपाल
 मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच रविवार को नए रिश्तों की शुरुआत हुई है। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री ने आपस में कई समझौते ऐतिहासिक समझौते किए। ये निर्णय आने वाले समय में दोनों राज्यों के विकास और रिश्तों को नई उंचाईयों पर लेकर जाएंगे। एमपी की मोहन सरकार और राजस्थान की भजनलाल सरकार मिलकर पर्यटन स्थलों का संयुक्त रूप से विकास करेंगी।

इस एमओयू में दोनों सरकारें मिलकर एक सर्किट का निर्माण करेंगी। इसके तहत राजस्थान के खाटू श्याम जी, नाथद्वारा, महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन और ओंकारेश्वर के मध्य एक आध्यात्मिक कॉरिडोर बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के बीच हुई वार्ता में अन्य कई विषयों पर भी सहमति बनी। दोनों राज्यों के पवित्र नगरों को आपस में जोड़ने के लिए वंदेभारत ट्रेन और इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। दोनों मुख्यमंत्रियों ने रविवार को भोपाल में आयोजित संयुक्त बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस एमओयू के अंतर्गत दोनों राज्य मिलकर श्रीकृष्ण गमन पथ का भी निर्माण करेंगे। इससे दोनों राज्यों के लोगों को देवदर्शन करना आसान होगा। साथ ही दोनों राज्यों के पर्यटन को भी उन्नति मिलेगी।
चंबल-पार्वती-कालीसिंध नदी परियोजना पर एमओयू

मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए बहुउपयोगी और महत्वपूर्ण चंबल-पार्वती-कालीसिंध परियोजना पर निर्णय लिया गया। दोनों राज्यों के बीच परियोजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू हुआ है। इस समझौते के कारण ही मुरैना, ग्वालियर,श्योपुर, राजगढ़ सहित 13 जिलों में पीने के पानी और सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाई जा सकेंगी। पानी की एक-एक बूंद का राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में उपयोग होगा।
72 हजार करोड़ रूपये की योजना

चंबल-पार्वती-कालीसिंध नदी परियोजना से दोनों राज्यों के विकास में नई इबारत लिखी जाएगी। यह 72 हजार करोड़ रूपये की योजना है। वर्ष 2026 में मध्यप्रदेश में 65 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य है। इस परियोजना से लगभग 4 लाख हेक्टयर में सिंचाई होगी। राजस्थान में 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी।
मध्यप्रदेश और राजस्थान एमओयू की खास बातें

पर्यटन क्षेत्रों का संयुक्त विकास के साथ साथ श्री कृष्ण गमन पथ निर्माण, खाटू-श्याम जी, नाथद्वारा, उज्जैन, ओंकारेश्वर के मध्य वन्दे भारत ट्रेन व इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया जाए। राजस्थान एमपी की खनन नीति को अपनाकर राजस्व में वृद्धि कर सकता है। वहीं बजरी का प्रयोग बंद कर स्टोन डस्ट और एम सैण्ड के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। आयुर्वेद, आयुष और पंचकर्म पर्यटन को बढ़ावा देने के संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश पर्यटन की होटल आऊटसोर्सिंग पॉलिसी को राजस्थान अपना सकता है। एमपी और राजस्थान के बीच अफीम, डोडा चूरा से जुड़े अपराधियों का डेटाबेस साझा किया जा सकता है।नीलामी पॉलिसी में एकरूपता लाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त दोनों राज्यों की सीमा पर बने मेडिकल कॉलेजों की स्थिति और दूरी का युक्ति करण किया जा सकता है। वहीं कूनो से लगे राजस्थान के वन क्षेत्रों को मिलाकर एक संयुक्त बड़ा राष्ट्रीय पार्क बनाया जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredMOU

Recent Posts

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

15 minutes ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

19 minutes ago
Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं…

25 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

महासमुंद , कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड…

28 minutes ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

पन्ना   मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी मझगाय…

30 minutes ago
CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह…

34 minutes ago