भोपाल
बीते करीब ढाई दशक से भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक नेहा किन्नर (पूर्व में अब्दुल कलाम) को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। अब्दुल कलाम भारत में कोई वीजा लेकर नहीं बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की टोली में अवैध रूप से सीमा पार करके आया था। माता-पिता के साथ कई दोस्त-रिश्तेदार भी उस टोली में एक साथ भारत में घुसे थे।
पहले वे महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों में अवैध रूप से रहे, फिर भोपाल आकर फर्जी रूप से अपने दस्तावेज तैयार करवाए और यहीं बस गए। भोपाल में कलाम नेहा किन्नर के नाम से रह रहा था। बांग्लादेश से उसके साथ आकर भोपाल में बसे पांच घुसपैठिए करीब चार साल से चोरी-लूट के मामले में जेल में बंद हैं।
17 साल की उम्र में सीमा पार कर आया था
वहीं नेहा किन्नर के एमपी नगर थाने में दर्ज मारपीट के मामले में जल्द ही फैसला आएगा, जिसके बाद उसे बांग्लादेश वापस भेज दिया जाएगा। बता दें तलैया पुलिस ने एक सप्ताह पहले बुधवारा क्षेत्र में रहने वाली नेहा किन्नर को हिरासत में लिया था।
पूछताछ में उसने बताया कि वह 17 वर्ष की उम्र में सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि नेहा किन्नर का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उस पर सुनवाई जारी है। वहीं, उसे आश्रय देने वालों को लेकर भी जांच की जा रही है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…