सड़क निर्माण में नई तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए: राकेश सिंह

भोपाल

सड़क निर्माण में  नई तकनीकी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। नई तकनीक एफडीआई (फुल डेप्थ रीसाइकलिंग ट्रेन) तकनीकी से सड़क निर्माण कराए जाने की योजना है। जिसके अंतर्गत मौजूदा रोड को बिना हटाए उसके ऊपर ही कई मशीनों के द्वारा रीसाइक्लिंग सामग्री का उपयोग कर रोड निर्माण किया जाता है। इसमें समय की बचत के साथ ही साथ निर्माण लागत में 15 से 30% तक कमी आती है। यह बात लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कही। 

उन्होंने कहा कि जेट पेचर मशीन द्वारा सड़क की मरम्मत करने से बेहतर गुणवत्ता आती है और समय की बचत होती है। उन्होंने कहा कि गामी 5 वर्षों में  प्रदेश में राज्य कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए एक लाख किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही 10000 करोड़ के निवेश से रोड मेंटेनेंस एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। प्रदेश में 500 फ्लाईओवर एवं रेल ओवर ब्रिज का नेटवर्क विकसित किया जाएगा। वहीं सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख राज्य मार्गों को अपग्रेड किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

22 minutes ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

37 minutes ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

42 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

47 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

47 minutes ago
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

रायपुर  छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…

1 hour ago