नव निर्वाचित पदाधिकारी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता का उच्च स्तर पर करें पालन : राज्यपाल पटेल

नव निर्वाचित पदाधिकारी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता का उच्च स्तर पर करें पालन : राज्यपाल  पटेल

राज्यपाल ने रेडक्रास सोसाइटी की प्रदेश शाखा की नव गठित प्रबंध समिति एवं पदाधिकारियों को दिलायी शपथ

भोपाल 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने रेडक्रॉस कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी से कहा कि संगठन के प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के उच्च मानदंडो का पालन करें। दीन- दुखी, वंचित और पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इस पावन पथ पर चलने का जो सुअवसर मिला है, उसे अपने ज्ञान, कौशल और प्रयासों से रेडक्रॉस संगठन का गौरव बढ़ाए। मानव सेवा की पावन परम्परा में प्रदेश की रेडक्रॉस इकाई के कार्यों के नए आदर्श स्थापित करें। समाज के सुस्त सबसे ज़रूरतमंद लोगों के जीवन में आशा, राहत और सुरक्षा का संबल बने। रेडक्रास के कार्यों को नई गति, नई दिशा और नए विस्तार के साथ आगे बढ़ाए।

राज्यपाल  पटेल ने कहा कि नव नियुक्त सदस्य समाज के कमज़ोर वर्गों के लिए सुरक्षा, राहत और सशक्तिकरण की दिशा का आधार सेवाभाव है। मानवीय मूल्य और नैतिक आदर्श के पालन पर ज़ोर रहना चाहिए। उपचार संबंधी आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता के विशेष प्रयास करें। पीड़ित मानवता के उपचार कार्यों में निजी और सार्वजनिक संस्थानों की सहभागिता कराएं। उन्होंने कहा कि रेडक्रास के संकल्प की सफलता के लिए युवाओं को जोड़े। उन्हें मानवता की सेवा के विभिन्न प्रकल्पों में सक्रिय और संवेदनशील सहभागिता के लिए प्रेरित करें।

राज्यपाल  पटेल शुक्रवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की मध्यप्रदेश राज्य शाखा की नवगठित प्रबंध समिति एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नव नियुक्त चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, उप सभापति  मनीष रावल और मानसेवी कोषाध्यक्ष  दीपेश मेहता को शपथ दिलायी। सभी को पुष्प-गुच्छ भेंटकर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल  पटेल ने रेडक्रॉस के जिला प्रतिनिधियों को संभागवार शपथ दिलायी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल  कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नव निर्वाचित तीनों पदाधिकारियों को सर्टिफ़िकेट प्रदान किया। राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में आयुक्त लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण डॉ. तरुण राठी भी मौजूद थे।

राज्यपाल  पटेल का कार्यक्रम के प्रारंभ में रेडक्रॉस के जनरल सेक्रटरी  रामेंद्र सिंह ने तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे ने शॉल भेंट किया। आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. राठी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। जनरल सेक्रेटरी  रामेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव  उमाशंकर भार्गव, रेडक्रास की प्रदेश शाखा के पदाधिकारी और जिलों के रेडक्रास समिति के सदस्य मौजूद थे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…

15 minutes ago
CG : आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

CG : आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों…

17 minutes ago
महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक पर बड़ी कार्रवाई, छापे में 9.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक पर बड़ी कार्रवाई, छापे में 9.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

इंदौर इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण…

25 minutes ago
छत्तीसगढ़ की ‘सुपर गर्ल’ चारू पांडेय का कमाल, SSC से बैंक-रेलवे तक 19 सरकारी नौकरियों में सफलता

छत्तीसगढ़ की ‘सुपर गर्ल’ चारू पांडेय का कमाल, SSC से बैंक-रेलवे तक 19 सरकारी नौकरियों में सफलता

रायपुर  किसी ने क्या खूब कहा है कि "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं…

35 minutes ago
CG : उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत …

CG : उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत …

कोरबा । उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान समारोह (दिनांक 21, 22, एवं…

43 minutes ago
CG : सुशासन को धरातल पर उतारने सख्त निर्देश, जनता के काम में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही …

CG : सुशासन को धरातल पर उतारने सख्त निर्देश, जनता के काम में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही …

सुकमा । जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए…

52 minutes ago