मुरैना की संजय काॅलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध हालाताें में मौत, ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्‍महत्‍या की

 मुरैना

 कोतवाली थाना क्षेत्र की संजय नगर काॅलोनी में एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मरने से पहले महिला के माेबाइल से मायके पक्ष के लोगों को वाॅट्सएप पर दो चिट्ठियां भेजी, गईं जिनमें महिला के खुद की हत्या की आशंका जताई। कुछ देर बाद महिला के भाई के फोन पर सूचना मिली, कि उसकी बहन की मौत हो गई है। ससुरालजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं, मायके पक्ष ने हत्या बताकर हंगामा कर दिया।

शव लेकर परिजन पहुंचे अस्‍पताल

संजय कालोनी के 16 बीघा सरकारी आवासों के क्वार्टर नंबर 16 में रहने वाली 27 वर्षीय पूजा जादौन को मृत हालत में बुधवार की शाम ससुरालजन अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर कोल्हूडांडा गांव से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए।

आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर

महिला का पति विवेक जादौन इसे आत्महत्या बता रहा था, लेकिन मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए पूजा के मोबाइल से वाॅट्सएप पर आए दो पत्र पुलिस को दिए। बताया गया है कि महिला की शादी पांच महीने पहले ही हुई है, महिला के ससुर एसएएफ में पदस्थ हैं।

महिला के भाई ने कही ये बात

महिला के भाई दीपेंद्र सिंह पुत्र उम्मेद सिंह सिकरवार ने इसे हत्या बताते हुए कहा, कि उसके बहनोई पास विवेक जादौन का फोन आया और बोला कि इसे (पूजा को) ले जाओ वरना इसे मार कर फेंक देंगे। इसके बाद दोबारा फोन आया, कि यह मर चुकी है इसे ले जाओ। दीपेंद्र के अनुसार विवेक ने दो लाख रुपये का कर्जा लिया, उसे पटा नहीं सका तो दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहा था।

एक पत्र में मारने की और दूसरे में आत्महत्या का लिखा

एक पत्र में लिखा है ससुराल में सभी मुझे पीटते हैं, सबसे ज्यादा सास मुझे बहुत मारती है, पड़ोस में रहने वाली रोली तोमर भी घर में आकर मुझे पीटती है। यह लोग मुझे मारना चाहते हैं, कृपया मेरा साथ दें। वहीं दूसरे पत्र में लिखा है, कि मेरे चरित्र पर झूठा इल्जाम लगा रहे हैं, जबरन मेरी सफाई करवाकर बच्चा गिरवा रहे हैं।

मार-मारकर कागज पर‍ लिखवाया

पत्र में यह भी लिखा है – मुझे मार-मारकर कागज पर बहुत कुछ लिखवा लिया है। शादी के बाद से ही यह लोग मुझे परेशान कर रहे हैं, मुझे मरने पर विवश कर रहे हैं। इन लोगों से परेशान हूं, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। सब लोग मुझे बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं, मेरे जेवर छुड़ा लिए हैं, मेरा मोबाइल छीनकर उससे झूठे-झूठे मैसेज कर रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

11 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

11 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

11 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

12 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

12 hours ago