38 योजनाओं में वित्त की परमिशन बिना धन निकासी नहीं

 भोपाल

राज्य सरकार ने नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के गठन के पहले प्रदेश के 38 विभागों की अनियंतित्र खर्चो पर लगाम लगा दी है। कोविड उपचार, तीर्थ दर्शन योजना, नि:शुल्क पाठय सामग्री , लेपटॉप के वितरण सहित इन विभागों की कई योजनाओं के लिए वित्त विभाग की अनुमति बिना धन निकासी पर पर रोक लगा दी है। जिन प्रमुख विभागों की योजनाओं पर फायनेंस की अनुमति बिना अब धन निकासी नहीं हो सकेगी उनमें परिवहन विभग की ग्रामीण परिवहन नीति के क्रियान्वयन और विभागीय परिसम्पत्तियों के संधारण पर राशि निकासी के लिए वित्त विभाग की अनुमति जरुरी होगी।

गृह विभाग के गेलेंटरी अवार्ड पुलिस पदक, पुत्र, पुत्रियों को प्रतिरक्षा में भर्ती कराने वाले माता-पिता के लिये सम्मान निधि, पुरस्कार,थानों के सुदृढ़ीकरण, जेल विभाग में विभागीय सम्पत्तियों के संधारण, जीएडी में विभागीय परिसम्पत्तियों के संधारण,  वाणिज्य कर विभाग में  मध्यप्रदेश भामाशाह पुरस्कार योजना, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में तीर्थ दर्शन योजना,  खेल विभाग में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, खेलों इंडिया एमपी, स्टेडियम एवं खेल अधोसंरचना निर्माण, ओलंपिक 2024,  मध्यप्रदेश खेल प्राधिकरण को अनुदान, कृषि विभाग में  एक जिला एक उत्पाद की संचालन योजना, प्राइवेट एजेंसियों, ठेकेदारों द्वारा कृषकों के खेतों पर सफल नलकूप खनन में सहायता, सहकारिता विभग में मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना, प्राथमिक साख सहकारी समितियों को प्रबंधकीय अनुदान, सहकारी बैंको अंशपूंजी, स्वास्थ्य विभाग में कोविड उपचार एवं प्रबंधन, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार योजना में अब वित्त से अनुमति लेकर ही राशि निकासी हो सकेगी।

इनके लिए भी जरूरी होगी अनुमति
लोक निर्माण विभाग में एफ टाईप एवं उससे नीचे की श्रेणी के सरकारी आवासों के अनुरक्षण,  शासकीय आवास गृहों के अनुरक्षण, क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, भारतीय सड़क कांग्रेस को अनुदान, स्कूल शिक्षा विभाग में छात्रावासों, मॉडल स्कूलों की स्थापना, प्रतिभााशाली विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण, आरटीई के तहत शासकीय विद्यालयों को टयूशन फीस की प्रतिपूर्ति, नि:शुल्क पाठय सामग्री का प्रदाय करने,  प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेपटाप प्रदाय किए जाने, व्यावसायिक महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु विशेष प्रशिक्षण,  शैक्षिक अभ्युत्थान, एनसीसी के विकास एवं सुदृढ़ीकरण, खेलकूद परिसरों के निर्माण, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शिक्षण एवं आवास व्यवस्था सहित कई योजनाओं के लिए अब राशि निकासी के लिए पहले वित्त विभाग की अनुमति जरुरी होगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago